चंडीगढ़ पंजाब का हैं और पंजाब का ही रहेगा, इस पर राजनीती करना गलत है : तीक्ष्ण सूद
कहा : दोनों राज्यों में आपसी बात- चीत से ही हल होंगे चंडीगढ़ समेत सभी मुद्दे :
होशियारपुर 16 नवंबर कैनेडियन दोआबा टाइम्स : पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्ष्ण सूद द्वारा जारी प्रेस नोट में कहा गया हैं कि भारतीय जनता पार्टी पंजाब का शुरू से ही स्पष्ट स्टैंड रहा हैं कि चंडीगढ़ पंजाब का है और पंजाब का ही रहेगा। उन्होंने कहा कि पिछली कांग्रेस तथा अन्य सरकारों ने इस मुद्दे पर केवल राजनीती की हैं , परन्तु समस्या के समाधान का कोई प्रयास नहीं किया ।
उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ का यूनियन टेरटरी दर्जा केवल काम चलाऊ है पंजाब, हरियाणा रिआर्गेनाईजेशन एक्ट बनाते उस समय केंद्र में कांग्रेस की सरकार ने जानबूझ कर बहुत सारी उलझने खड़ी कर दी। जिसका खमियाजा आज पंजाबवासी भुगत रहें हैं। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ की तरह ही एस.वाई.एल के मुद्दे को भी केवल उलझाया गया ना कि उसका कोई हल निकालने की कोशिश की गई।
श्री सूद ने कहा कि दो राज्यों के बीच ऐसे मुद्दे केवल बातचीत के जरिये ही सुलझाए जा सकते हैं ना कि मात्र राजनीतिक स्वार्थों की पूर्ति के लिए बयानबाजी करके। उन्हों ने कहा कि भगवंत मान सरकार केवल बयानबाजी करके पल्ला झाड़ने में विश्वास रखती हैं। पंजाब यूनिवर्स्टी चंडीगढ़ में भी राज्य सरकार द्वारा अपने हिस्से की ग्रांट इन एड ना जमा करवाने के कारण समस्या पैदा हो रही है। अगर संजीदगी से मुख्यमंत्री भगवंत मान हरियाणा के मुख्यमंत्री तथा देश के गृह मंत्री से मिल कर अपनी बात रखते हैं तो ही पंजाब के हितों की रक्षा हो सकेगी।
- ਡੇਅਰੀ ਵਿਕਾਸ ਵਿਭਾਗ ਵਲੋਂ 2 ਹਫਤੇ ਡੇਅਰੀ ਸਿਖਲਾਈ ਕੋਰਸ 10 ਮਾਰਚ ਤੋਂ
- ਵਿਧਾਇਕ ਜਿੰਪਾ ਨੇ ਸ਼੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਰਵਿਦਾਸ ਨਗਰ ਦੁੱਧ ਉਤਪਾਦਕ ਸਭਾ ਦੇ 61 ਮੈਂਬਰਾਂ ਨੂੰ ਵੰਡੇ 9.64 ਲੱਖ ਰੁਪਏ ਦੇ ਬੋਨਸ ਚੈੱਕ
- ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ’ਚ ਪ੍ਰਧਾਨ ਮੰਤਰੀ ਇੰਟਰਨਸ਼ਿਪ ਸਕੀਮ ਲਾਗੂ, ਦੇਸ਼ ਦੀਆਂ ਟਾਪ 500 ਕੰਪਨੀਆਂ ਵਿੱਚ ਆਫ਼ਰ
- #BALAM_BALWINDER : पंडित मोहन लाल एसडी काॅलेज फाॅर विमेन, गुरदासपुर ने 3- स्टार रेटिंग प्राप्त कर राज्यभर में प्राप्त किया दूसरा स्थान
- ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਮਧੂ ਮੱਖੀ ਪਾਲਣ ਦੇ ਧੰਦੇ ਨੂੰ ਹੁਲਾਰਾ ਦੇਣ ਲਈ ਵਚਨਬੱਧ: ਜਸਵੀਰ ਸਿੰਘ ਰਾਜਾ ਗਿੱਲ
- #DGP_PUNJAB : POLICE BUSTS DRUG SMUGGLING NETWORK OPERATED BY USA-BASED SMUGGLER, 23KG HEROIN RECOVERED

EDITOR
CANADIAN DOABA TIMES
Email: editor@doabatimes.com
Mob:. 98146-40032 whtsapp