दक्ष प्रजापति सेवा समिति की ओर से नगर निगम के अधिकारियों का सम्मान April 27, 2020April 27, 2020 Adesh Parminder Singh दक्ष प्रजापति सेवा समिति की ओर से नगर निगम के अधिकारियों का सम्मानबटाला ( अविनाश, संजीव ) दक्ष प्रजापति सेवा समिति बटाला की ओर से अध्यक्ष अमन खीवा की अध्यक्षता में आज नगर निगम बटाला के अधिकारियों को कोरोना वायरस महामारी के दौरान बेहतरीन सेवाएं देने के लिए सम्मानित किया गया। सम्मानित किए गए अधिकारियों में नगर निगम बटाला के सुप्रिडेंट सरदार निर्मल सिंह ,चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर सरदार खुशवीर सिंह, सेनेटरी इंस्पेक्टर सरदार हरिंदर सिंह तथा क्लर्क राजेश जंबा थे।अमन खीवा प्रधान दक्ष प्रजापति सेवा समिति ने प्रेस को जानकारी देते हुए बताया कि नगर निगम ने करोना महामारी दौरान बेहतरीन सेवाएं बटाला वासियों को प्रदान की जिसमें शहर की साफ-सफाई शहर के इलावा विभिन्न इलाकों में सैनिटाइजर का छिड़काव, लोगों में जागरूकता पैदा करना और लोगों को सैनिटाइजर उपलब्ध करवाना के इलावा शहर के और जरूरत वाले क्षेत्रों में विशेष प्रबंध करना आदि प्रमुख रहे हैं। उन्होंने बताया जिस प्रकार सुप्री डेंट सरदार निर्मल सिंह सेनेटरी इंस्पेक्टर सरदार खुशवीर सिंह सेनेटरी इंस्पेक्टर सरदार हरिंदर सिंह जी ने शहर की सफाई व्यवस्था को बेहतरीन तरीके से संयोजित किया वह अपने आप में काबिले तारीफ है इसी प्रकार और राजेश जंबा क्लर्क ने भी अपने बेहतरीन सेवाओं के बदले शहर वासियों के दिलों में अपनी जगह बना ली है और राजेश जम्बा जी ने पिछले कुछ महीनों से पर्यावरण हेतु शहर से पॉलिथीन बैग के खात्मे हेतु अपना बेहतरीन योगदान दिया था जिसके कारण हमारी सीवरेज व्यवस्था ठीक हुई थी उनकी इस सेवा के बदले प्रजापत समाज ने उनको सम्मानित किया इस अवसर पर विशेष तौर पर दक्ष प्रजापति सेवा समिति के चेयरमैन बिट्टू यादव ,वाइस चेयरमैन अनिल डोली ,संदीप सलहोत्रा महासचिव ,वाइस प्रधान पराकेश केशा वाइस प्रेसिडेंट कृष्णलाल सल्होत्रा, प्रेस सचिव श्री रमेश के अलावा शहर के वरिष्ठ प्रजापति भूतपूर्व काउंसलर श्री सुरेंद्र प्रधान जी, प्रधान तरसेम लाल जी उमरपुरा,तरसेम प्रधान जी ढोला नंगल, रोशन लाल जी, बलबीर जी ,भाजपा के सीनियर नेता अनल डोली जी ,सुभाष,चीकू, सीनियर कांग्रेसी नेता सरदार सुखदेव सिंह सुखा जी ,आदि शामिल हुए Adesh Parminder SinghEDITOR CANADIAN DOABA TIMES Email: editor@doabatimes.com Mob:. 98146-40032 whtsapp www.doabatimes.comShare this:FacebookTelegramWhatsAppPrintTwitterLike this:Like Loading...