नवांशहर विधायक अंगद सिंह ने रिलीज किया जीवन क्रांति टाइम्ज 16वें वर्ष का प्रथम अंक

जीवन क्रांति टाइम्ज का 16वें वर्ष में प्रवेश
जीवन क्रांति पत्रिका हमेशा पर्यावरण को समर्पित: अंगद सिंह

आज नवांशहर से विधायक अंगद सिंह ने जीवन क्रांति टाइम्ज का 16वें वर्ष का प्रथम अंक रिलीज करते हुए कहा कि इसके संस्थापक सम्पादक अशवनी जोशी ने नवांशहर से प्रकाशित इस पत्रिका के माध्यम से हमेशा पर्यावरण सुधार व सामाजिक मुद्दों को प्राथमिकता दी है।

विधायक अंगद सिंह ने जीवन क्रांति टाइम्ज की 15 वर्ष के अटूट सफल सेवा के लिए जीवन क्रांति टाइम्ज से जुड़े हर व्यक्ति को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि मीडिया प्रेस द्वारा बढ़ी जागरूकता देश की सर्वपक्षी उन्नति के लिए हमेशा सराहनीय रही है।

Related posts

Leave a Reply