UPDATE : बड़ी खबर : JALANDHER-PATHANKOT HIGHWAY ACCIDENT : सड़क हादसे में 5 लोगों की दर्दनाक मौत

दसूहा / मुकेरीआं (गुरप्रीत सिंह) :  दसूहा पठानकोट नेशनल हाईवे पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे मेंमौके पर ही 5  लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है जबकि  2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं .
 मिली जानकारी के मुताबिक यह हादसा कल रात करीब नो बजे एक कार और ट्रक की टक्कर से हुआ.


उची बस्सी और ऐमा  के करीब  हुआ। कार नंबर पीबी जीरो आठ डीवाई उन्नी जीरो जीरो  में पांच लोग सवार थे। इस दौरान इनोवा गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई और उसमें भीषण आग लग गई। फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया गया। स्थानीय लोगों ने दसूहा पुलिस को फोन पर सूचना दी।
 दसूहा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को सिविल अस्पताल दसूहा पहुंचाया और बाकी के शवों को कब्जे में ले लिया।


आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। मिरतकों  की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। घायल ट्रक चालक की पहचान शुशील कुमार निवासी करनाल के रूप में हुई है।  दुर्घटना का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है।

Related posts

Leave a Reply