बड़ी ख़बर : AAP और कांग्रेस में हुआ गठबंधन :: समझाैते का फार्मूला ………

चंडीगढ़ -कांग्रेस एवं आम आदमी पार्टी में मेयर के चुनाव से गठबंधन हो गया है। इसकी पुष्टि पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं पूर्व सांसद वरिष्ठ कांग्रेस नेता पवन बंसल ने की है। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ में मेयर चुनाव से पहले कांग्रेस और आम आदमी पार्टी का गठबंधन हो गया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मेयर का पद आम आदमी पार्टी के पास ही रहेगा और सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर का पद कांग्रेस के पास रहेगा।


 शनिवार को दिल्ली में पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल व राघव चड्ढा ने राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के साथ मुलाकात की थी। इसके बाद रविवार सुबह ही दोनों पार्टियों के प्रदेश के नेताओं के सुर बदल गए। उन्होंने गठबंधन के संकेत देने शुरू कर दिए। शाम तक अधिकारियों ने लगभग स्पष्ट कर दिया था कि मेयर चुनाव में भाजपा के खिलाफ आप और कांग्रेस एक साथ उतरेंगे।

Related posts

Leave a Reply