*युवा वर्ग पर्यावरण संरक्षण के लिए आगे आए : अंकुश निझावन*

*युवा वर्ग पर्यावरण संरक्षण के लिए आगे आए : अंकुश निझावन*
-;एस के टी  पौधारोपण के युवा सदस्य कर्मजीत  सिंह ने टीम के साथ मिल कर जन्मदिन पर किया पौधारोपण
 
नवांशहर, 19 जून (जोशी)
एस के टी प्लांटेशन टीम की ओर  से पिछले  चार वर्षो से शहर मे पौधारोपण की  मुहिम चलाई जा रही है इसी मुहिम के अन्तर्गत आज  राहो रोड  पर  पौधारोपण किया गया।
 
टीम के संचालक अंकुश निझावन ने अपने  पर्यावरण संदेश मे कहा  कि हर व्यक्ति को अपना जन्मदिन पौधारोपण करके मनाना चाहिए। इसी कड़ी मे आज बरनाला के युवक एवं एस के टी  प्लांटेशन टीम के सदस्य कर्मजीत सिंह ने अपना जन्मदिन पौधारोपण करके मनाया।
 
कर्मजीत  सिंह ने बताया कि एस के टी पौधारोपण टीम द्वारा पिछ्ले काफी समय  से नवांशहर मे जन्मदिन पर पौधारोपण की मुहिम  चलाई जा रही है  वो भी इस टीम  के सक्रिय सदस्य है तो उन्होने पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष  भी  अपना जन्मदिन पौधारोपण करके मनाया । उन्होने कहा कि  जो भी शहरवासी अपने जन्मदिन पर पौधारोपण करना चाहता है वो टीम के किसी भी सदस्य से सम्पर्क कर सकता है। इस मौके पर अनिकेत, आशीष, परीक्षित , लविश एवम्  वरुण ने  पौधो की सम्भाल का संकल्प लिया।
 
 
 
 

Related posts

Leave a Reply