केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डा. हर्षवर्धन ने भी इस्तीफा दे दिया

नई दिल्ली -आज शाम केंद्रीय कैबिनेट में विस्तार से पहले दिल्ली (Delhi) में जारी सियासी हलचल के बीच संतोष गंगवार, देबोश्री चौधरी, सदानंद गौड़ा की कैबिनेट से छुट्टी हो गई है।

महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री देबाश्री चौधरी ने केंद्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया है। वहीं केंद्रीय श्रम मंत्री संतोष गंगवार ने भी इस्तीफा दे दिया है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने भी इस्तीफा दे दिया। उनके इस्तीफे के पीछे खराब स्वास्थ्य का हवाला दिया गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डा. हर्षवर्धन ने भी इस्तीफा दे दिया है। कुछ पुराने और नए मंंत्रियों को मिलाकर आज मोदी कैबिनेट विस्तार के दौरान 43 मंत्रियों का शपथ ग्रहण हो सकता है। पीएम मोदी के कैबिनेट विस्तार पर कांग्रेस पार्टी ने निशाना साधा है। 

कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा- ये सारी चीजें वे चुनाव को ध्यान में रखकर कर रहे हैं।

दलितों, शोषित वर्गों, अस्पृश्यों और दबे कुचले लोगों को वे कौन से अच्छे पोर्टफोलियो देने वाले हैं। कई बार लोगों को दिखाने के लिए वे ऐसी चीजें करते हैं। वो 2 साल पहले भी कर सकते थे। सूत्रों के मुताबिक पीएम मोदी के कैबिनेट विस्तार में 13 इंजीनियर, 5 डॉक्टरों को मौका मिलेगा। इसके साथ मोदी की नई टीम में 11 महिलाओं को मौका मिल सकता है। कैबिनेट में चार पूर्व मुख्यमंत्रियों को शामिल किया जाएगा। मंत्रिमंडल का विस्तार आज शाम को होने वाला है। इससे पहले दिल्ली में प्रधानमंत्री आवास पर विस्तार को लेकर अहम बैठक हुई। गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत कई अन्य नेता मौजूद रहे।

Related posts

Leave a Reply