केंद्र सरकार ने राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की मदद के लिए15,000 करोड़ रुपए के पैकेज को मंजूरी दी April 9, 2020April 9, 2020 Adesh Parminder Singh नई दिल्ली : केंद्र सरकार ने राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की मदद के लिए ‘कोविड-19 आपात प्रतिक्रिया और स्वास्थ्य प्रणाली तैयारी के तहत 15,000 करोड़ रुपए के पैकेज को मंजूरी दी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सभी राज्यों तथा केंद्रशासित प्रदेशों के अतिरिक्त मुख्य सचिवों, प्रधान सचिवों और आयुक्तों (स्वास्थ्य) को लिखे पत्र में कहा कि केंद्र द्वारा शत-प्रतिशत वित्तीय मदद वाला आर्थिक पैकेज जनवरी 2020 से मार्च 2024 तक तीन चरणों में लागू किया जाएगा। शुरुआत में 7774 करोड़ रुपए का इस्तेमाल होगा, जबकि शेष रकम 7226 करोड़ रुपए का उपयोग साल 2024 तक समय-समय पर किया जाएगा। Adesh Parminder SinghEDITOR CANADIAN DOABA TIMES Email: editor@doabatimes.com Mob:. 98146-40032 whtsapp www.doabatimes.comShare this:FacebookTelegramWhatsAppPrintTwitterLike this:Like Loading...