गायक प्रीत हरपाल के गाने हॉस्टल को लेकर ब्राह्मण समाज में रोष  की लहर                                   

गायक प्रीत हरपाल के गाने हॉस्टल को लेकर ब्राह्मण समाज में रोष  की लहर                                   
 
पूरे भारत के ब्राह्मण समाज को इस गाने से पहुंची है भारी ठेस  अनिल शर्मा
 
         
सुजानपुर 19 मई (Rajinder Singh Rajan, Avinash) पंजाबी गायक प्रीत हरपाल द्वारा  अपने नए  वीडियो गाने हॉस्टल के कारण ब्राह्मण समाज में रोष की लहर फैल गई है गाने के बोल में नीतू पंडिता कि कुड़ी को लेकर ब्राह्मण समाज मैं भारी गुस्से की लहर है इस संबंधी जानकारी देते हुए श्री ब्राह्मण सभा सुजानपुर के अध्यक्ष अनिल शर्मा हैप्पी, सरपरस्त डॉ दर्शन त्रिपाठी , एडवोकेट भारत भूषण, मास्टर तिलक राज, साईं दास शर्मा ,रिशु शर्मा, प्रेम शर्मा, सुखदेव शर्मा, गौरव शर्मा  ,रमेश कुमार ,  तरसेम कुमार ने संयुक्त रूप से बताया कि पंजाबी  गायक प्रीत हरपाल के इस वीडियो गाने के साथ पूरे भारत के ब्राह्मण समाज को ठेस पहुंची है.
 
उन्होंने कहा कि इस गायक लेखक को पता होते के बावजूद भी जानबूझकर इस गाने को पेश कर ब्राह्मण समाज की लड़कियों के सम्मान को ठेस पहुंचाई गई है  ब्राह्मण समाज को नीचा दिखाने के लिए इस वीडियो को सोशल प्लेटफॉर्म पर वायरल किया जा रहा है .
 
उन्होंने कहा कि इस प्रकार का गीत गाकर गायक प्रीत हरपाल की ओर से ब्राह्मण समाज की लड़कियों का उपहास उड़ाया गया है उन्होंने कहा कि जिसके कारण ब्राह्मण समाज में काफी गुस्सा है उन्होंने पंजाब सरकार से मांग की है कि ब्राह्मण समाज की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले इस पंजाबी गायक के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाए तथा इस गाने को बैन किया जाए वही इस बात को सुनिश्चित किया जाए कि भविष्य में द्वारा से इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति ना हो उन्होंने कहा कि अगर सरकार की ओर से संबंधी कोई कार्रवाई नहीं की गई तो ब्राह्मण समाज इसके खिलाफ संघर्ष करने के लिए मजबूर होगा ।

Related posts

Leave a Reply