बड़ी खबर : पुलिस ने होटल किंगस्टोन में देह व्यापार के धंधे का पर्दाफाश किया, 10 लोगों को गिरफ्तार किया, धंधे में 6 लड़कियां भी शामिल

जीरकपुर: थाना जीरकपुर पुलिस ने  होटल किंगस्टोन में देह व्यापार के धंधे का पर्दाफाश किया है।

इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। इस धंधे में 6 लड़कियां भी शामिल थीं। 

वहीं, मेन मार्कीट बलटाना में पर्पल होटल में स्पा सैंटर खुला था। डी.सी. के आदेशों का उल्लंघन करने पर केस दर्ज किया गया। तीसरे मामले के तहत जीरकपुर-पंचकूला रोड पर होटल कंगन की चैकिंग के दौरान पाया गया कि होटल का मालिक बिना किसी आई.डी. प्रूफ और रजिस्टर में एंट्री किए ही होटल के कमरे किराए पर दे रहा था।

उसके खिलाफ केस दर्ज किया गया है। एस.एच.ओ. ने बताया कि उपरोक्त मामलों में इन होटल के मालिकों को नामजद कर गिरफ्तार कर लिया गया है।

Related posts

Leave a Reply