बड़ी खबर : भारतीय किसान यूनियन द्वारा जालंधर नैशनल हाइवे जाम, लुधियाना से जालंधर-अमृतसर से जाने वाला रास्ता भी बंद रहेगा

जालंधर : भारतीय किसान यूनियन द्वारा जालंधर नैशनल हाइवे जाम कर दिया गया है। जानकारी है कि कोयले की कमी से पंजाब में पैदा हुए बिजली संकट से किसान भड़क उठे हैं। इसके विरोध में भारतीय किसान यूनियन (राजेवाल) जालंधर-दिल्ली नेशनल हाईवे जाम करने पहुंच गई है।

No description available.

यह जाम जालंधर से लुधियाना जाते हुए रास्ते में मैकडोनाल्ड के पास लगाया गया है। इसके साथ ही किसान PAP चौक पर भी प्रदर्शन करेंगे। यह जाम कितनी देर तक रहेगा, इसको लेकर किसान नेताओं ने कुछ स्पष्ट नहीं किया है। आपको बता दें कि जालंधर से दिल्ली जाने वाला रास्ता बंद रहेगा साथ ही साथ लुधियाना से जालंधर-अमृतसर से जाने वाला रास्ता भी बंद रहेगा।  

Related posts

Leave a Reply