बड़ी ख़बर : आजमगढ़ से नहीं अखिलेश यादव करहल सीट से चुनाव लड़ेंगे

लखनऊ : सीएम योगी के गोरखपुर शहर से चुनाव लड़ने के बाद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी विधानसभा चुनाव में कूदने का मन बना लिया है। सूत्रों की माने तो अखिलेश यादव मैनपुरी की करहल सीट से चुनाव लड़ेंगे। हालांकि, इससे पहले अखिलेश के आजमगढ़ और संभल की सीटों से चुनाव लड़ने के कयास लगाए जा रहे थे, लेकिन गुरुवार को अखिलेश के चुनाव लड़ने को लेकर सपा ने स्थिति को साफ कर दिया है। वहीं, मैनपुरी सपा का गढ़ माना जाता है। वर्तमान में मैनपुरी से मुलायम सिंह यादव सांसद हैं। 

 गोरखपुर से योगी आदित्यनाथ के चुनाव लड़ने की खबर के बाद सपा में भी अखिलेश यादव के चुनाव लड़ने को लेकर हलचल शुरू हो गई थी। गुरुवार दोपहर तक समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव कहां से चुनाव लड़ेंगे इसको लेकर उहा-पोह की स्थिति बनी हुई थी। 

Related posts

Leave a Reply