चंडीगढ़ : पंजाब में एबीपी न्यूज और सी -वोटर द्वारा करवाए गए सर्वे में यह बात सामने है कि यदि आज चुनाव होते है तो इसमें कांग्रेस को बड़ा नुकसान हो सकता है। सर्वे के अनुसार, आम आदमी पार्टी राज्य में अपनी सरकार बना सकती है। किसान आंदोलन का असर कांग्रेस पर ही नहीं बल्कि बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल पर भी दिख रहा है और इन दोनों पार्टियों को इसके चलते नुकसान उठाना पड़ सकता है।
सर्वे के अनुसार, कांग्रोस को 31 सीटों का नुकसान उठाना पड़ सकता है। 77 सीटें पाने वाली कांग्रेस सिर्फ 46 सीटों पर सिमट सकती है। वहीं, अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी 34 सीटों के फायदे के साथ 54 सीटें पा सकती है। बीते चुनाव में उसे सिर्फ 20 सीटें मिल सकती हैं। यह आंकड़ा बताता है कि प्रदेश में झाड़ू की लोकप्रियता किस कदर बढ़ रही है।
भाजपा और शिरोमणि अकाली दल की बात करें तो बीते विधानसभा चुनाव में दोनों ने एक साथ चुनाव लड़ा था। उन्हें सिर्फ 18 सीटें मिली थीं और वह आप से भी एक स्थान नीचे रहे। इस बार दोनों पार्टियों में कृषि कानूनों को लेकर मतभेद हुए। अकाली दल की केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर ने इस्तीफा दे दिया और बाद में अकाली गठबंधन से भी अलग हो गई। सी-वोटर के सर्वे के मुताबिक, कृषि कानूनों को लेकर आंदोलन से अकाली दल को नुकसान होता नहीं दिख रहा है लेकिन फायदा भी होने की संभावना नहीं है।
सर्वे के अनुसार, अकाली को पिछली बार की तरह 15 सीटें मिल सकती हैं। वहीं बीजेपी को एक सीट का नुकसान उठाना पड़ सकता है। पिछली बार जहां उसे तीन सीटें मिली थीं, इस बार सिर्फ दो सीटों पर संतोष करना पड़ सकता है।
वहीं, कांग्रेस में कैप्टन अमरिंदर सिंह की लोकप्रियता भी कम हुई है। सिर्फ 23 प्रतिशत लोगों ने कहा कि सिद्धू कांग्रेस को बेहतर नेतृत्व दे सकते हैं। वहीं 43 प्रतिशत लोगों ने सिद्धू के पक्ष में अपनी राय दी। 26 फीसदी लोगों ने दोनों को ही बेहतर नहीं माना है। 43 प्रतिशत लोगों ने कहा है कि अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी पंजाब में सरकार बना सकती है। 32 प्रतिशत लोगों ने इससे सहमति नहीं जताई है। 25 प्रतिशत लोगों ने कहा कि उन्हें नहीं पता।
अगले साल पंजाब में सबसे बड़ा चुनावी मुद्दा क्या होगा? कृषि कानून -19% विकास -12% रोजगार – 41% कानून और व्यवस्था -7% ड्रग्स -4% खालिस्तान -4% स्वास्थ्य -4% और -9%
पंजाब में कांग्रेस का नेतृत्व कौन कर सकता है ? सिद्धू -43% कप्तान -23% दोनों -26% नहीं -8% नहीं कह सकते