बड़ी ख़बर : सुखदेव सिंह ढींडसा और रणजीत सिंह ब्रह्मपुरा ने आज नई पार्टी का किया एलान

मोगा – शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के बागी नेताओं सुखदेव सिंह ढींडसा और रणजीत सिंह ब्रह्मपुरा की नई पार्टी का नाम शिअद संयुक्त होगा। यह घोषणा दोनों नेताओं ने आज दोपहर एक बैठक के बाद की।

पिछले महीने दोनों नेताओं ने अपनी पार्टियों शिअद (डेमोक्रेट्स) और शिअद (टक्साली) का विलय कर नया राजनीतिक दल गठित करने की घोषणा की थी। इस नए राजनीतिक गठजोड़ का असर अगले साल होने जा रहे पंजाब के विधानसभा चुनावों पर पड़ सकता है।

पार्टी के संगठनात्मक ढांचे की घोषणा अगले कुछ दिनों में की जाएगी। 

Related posts

Leave a Reply