मिनी बस ऑपरेटर यूनियन ने तीक्ष्ण सूद को अपनी समस्याएं दूर करने के लिए कहा।

HOSHIARPUR :  ( VIKAS JULKA, SATWINDER ) :-मिनी बस आपरेटर यूनियन के सदस्यां  आज यूनियन के प्रधान भूपिंदर सिंह गिल  की अगवाई में पूर्व मंत्री तीक्ष्ण सूद से मिले। अपनी समस्याएं बताते हुए उन्होंने कहा कि  मिनी बसों के मालिक बकायदा परमिट फीस अदा करते हैं तथा रोड टैक्स देते हैं।  भाजपा सरकार द्वारा उन्हें बसें चलाने की मंजूरी दी गई।  उन्होंने कहा कि पुलिस तथा अधिकारियों की अनदेखी तथा मिलीभगत से सैकड़ो  तीन पहिया सवारी ढोने वाले टैंपू  उनका कारोबार शिनने में लगे हैं।  इन टैंपू वालों के पास कोई परमिट जा लाइसेंस नहीं है। यह टैंपू बिना रजिस्ट्रेशन तथा ड्राइविंग लाइसेंस के चल रहे हैं।

यह  लोग नगर निगम की हद से बाहर भी अनधिकारित तौर पर सवारियां ढोह रहे हैं व  ट्रैफिक नियमों का भी उलंघन करते हैं। उन्होंने कहा कि मिनी बसों के  खड़े होने की जगह जैसे प्रभात चौक, टांडा रोड ,गवर्नमेंट कॉलेज चौक ,तथा अड्डा महिलपुर जगहों पर जाकर खड़ी होने के लिए बनी जगह को रोक रखते हैं। इन हरकतों से रोकने पर गुंडागर्दी पर उतारू होते हैं। उन्होंने कहा कि प्रशासन और सरकार मिलकर उनकी समस्या का स्थाई हल निकाला जाए।  श्री सूद ने आश्वासन दिया कि अधिकारियों को कहकर उनकी सही  सुनवाई करवाई जाएगी। इस मौके पर भाजपा जिला प्रधान विजय पठानिया,जिला महामंत्री विनोद परमार के अतिरिक्त मिनी बस ऑपरेटर यूनियन के सदस्य यशपाल सिंह ,संतोख सिंह, गुरविंदर सिंह, मनजीत सिंह ,गुरदीप सिंह ,रंजीत सिंह ,रोकी,सर्वजीत सिंह,दर्शन सिंह,रमन,संदीप सोनी,अजमेर आदि उपस्थित थे।

Attachments area

Related posts

Leave a Reply