मोदी जी ने भारत का नाम दुनिया मे चमकाया : तीक्ष्ण सूद

HOSHIARPUR (ADESH) देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 68वें जन्मदिन पर जिला भाजपा द्वारा पार्टी कार्यालय में एक कार्यक्रम जिलाध्यक्ष श्री विजय पठानिया की अध्यक्षता में हुआ।जिसमें केंद्रीय राज्यमंत्री श्री विजय सांपला,पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री तीक्ष्ण सूद,व मेयर श्री शिव सूद विशेष तौर पर उपस्थित हुए।
कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्तायों को सम्बोधित करते हुए श्री तीक्ष्ण सूद ने कहा कि आज देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिन उनके चाहने वाले पूरे विश्व में कार्यान्जलि के रूप में मना रहे है।श्री मोदी ने विश्व स्तर पर जो पहचान भारत की बनाई है वह हम सब भारतीयों के लिए गर्व का विषय है।
श्री सूद ने कहा कि आज मोदी जी के जन्मदिन से लेकर 25सितम्बर प दीन दयाल उपाध्याय जी के जन्मदिन तक ‘सेवा सप्ताह’ मनाने का कार्यक्रम केंद्रीय नेतृत्व ने जो दिया है।उसे भाजपा कार्यकर्ता जमीनी स्तर तक लेकर जाएंगे।उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं का आज देश में जो मान-सम्मान बढ़ा है वो मोदी जी की देशहित में काम करने की शैली है।जिसमें बिना किसी भेदभाव के सबका समान विकास उनका मुख्य उद्देश्य है।आज उनके जन्मदिन से शुरु हुए सेवा सप्ताह में हम सभी यहां भगवान से उनकी लम्बी आयु की कामना करते वही इस सेवा सप्ताह में लोगो के बीच जाकर सबके हरमन प्यारे नेता मोदी जी की लोकहितैषी नीतियों को बताना सही मायनों में हमारा कर्तव्य है।
इस मौके पर श्री सांपला ने कहा कि देश की मोदी सरकार ने अपने बेहतरीन चार साल लोगो की सेवा में दिए है।यहाँ पिछली कांग्रेस सरकार के समय हर पन्द्रह दिनों बाद एक घोटाला होता था,वही मोदी सरकार में एक भी घोटाला नही हुआ बल्कि हर पन्द्रह दिनों बाद एक नई जनहित योजना जमीनी स्तर पर लागू की गई है।आज उनके जन्मदिन के समय उन्हें सच्चा उपहार यही है कांग्रेस के द्वारा किए जा रहे कुप्रचार का केंद्र की योजनाओं का लोगों को बता कर उन्हें लाभवन्नित किया जाए।
मेयर श्री शिव सूद ने अपने सम्बोधन में श्री मोदी को जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा कि युवाओं के आदर्श श्री मोदी को दोबारा 2019 में केंद्र में प्रधानमंत्री बनाने के लिए युवा शक्ति आगे आए।क्योकि देश का उज्ववल भविष्य युवाओ के हाथों में सुरक्षित है।इस मौके पर जिला महामंत्री श्रो विनोद परमार,निपुण शर्मा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य महिंदर पाल मान,नितिन गुप्ता नन्नू,अनिल हंस,नीति तलवाड़ के इलावा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष रणजीत राणा,महिला मोर्चा अध्य्क्ष मीनू सेठी,मैडम कुलवंत कौर,जसवंत कौर,मण्डल प्रधान अश्नवी गैंद,रमेश ठाकुर मेशी,अशोक शोकि,अमरजीत सिंह,सोशल मीडिया इंचार्ज अखिल सूद,शिव कुमार काकू,विपुल वालिया,विपन वालिया,महिंदर पाल धीमान,डॉ इंद्रजीत शर्मा,समर सिंह,आदि उपस्थित थे।

Related posts

Leave a Reply