होशियारपुर के लोगों को भाजपा प्रदेश में जगह मिलना गौरव का विषय

प्रदेश कार्यकारिणी में शामिल सदस्यों को किया सम्मानित

होशियारपुर (3जून)

जिला भाजपा अध्यक्ष श्री विजय पठानिया की अध्यक्षता में जिला भाजपा कार्यलय में एक बैठक का आयोजन किया गया।जिसमें प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री अश्वनी शर्मा द्वारा अपनी टीम में बतौर कार्यकारिणी सदस्यों को होशियारपुर से लिया है।

जिलाध्यक्ष पठानिया के नेतृत्व में जिला पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री अविनाश राय खन्ना,पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री तीक्ष्ण सूद,पूर्व प्रदेश महामंत्री स जगतार सिंह सैनी,भाजपा लीगल सेल के पूर्व अध्यक्ष एडवोकेट आर.पी धीर व पूर्व मेयर श्री शिव सूद का प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनने पर स्वागत किया।

इस मौके पर सभी प्रदेश कार्यकारिणी सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए जिलाध्यक्ष श्री पठानिया ने कहा कि जिला होशियारपुर के लिए गौरव का विषय है कि प्रदेश अध्यक्ष श्री अश्वनी शर्मा ने अपनी टीम में हमारे जिला होशियारपुर से अनुभवी पदाधिकारियों को टीम में शामिल किया है।
इन सब के अनुभव और मेहनत का प्रदेश भाजपा को अवश्य लाभ मिलेगा।
इस मौके पर जिला महामंत्री विनोद परमार,निपुण शर्मा,सुरेश भाटिया,कुलवंत कौर,कृष्ण अरोड़ा,नीति तलवाड़,रणजीत सिंह राणा,अमरजीत सिंह लाडी, रमेश ठाकुर मेशी,संजू अरोड़ा,अश्वनी गैंद,जसविंदर सिंह,शिव कुमार काकू,दर्पण गुप्ता,अजय चोपड़ा,अनिल हंस,यशपाल शर्मा आदि उपस्थित थे।

Related posts

Leave a Reply