होशियारपुर वासियों, दुकानदारों, शैक्षणिक संस्थानों तथा कारखानों के मालिकों से अपील, सभी 26 मार्च के बंद में अपना पूर्ण सहयोग दें: आज़ाद किसान कमेटी दोआबा

26 मार्च के भारत बंद में सभी शहरवासी अपना सहयोग दें – संघा
 
होशियारपुर: आज़ाद किसान कमेटी दोआबा होशियारपुर के प्रधान स. हरबंस सिंह संघा ने सुतैहरी रोड पर रिलायंस शोरुम के आगे चल रहे धरने पर बैठे किसानों तथा उपस्थित दर्शकों को जानकारी दी कि संयुक्त किसान मोर्चा दिल्ली द्वारा जो 26 मार्च 2021 को भारत बंद का आवाहन किया है .
 
उसके मध्यनज़र इस कमेटी की तरफ से 26 मार्च को सुबह 6 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक पुरहीरां बाईपास (फगवाड़ा रोड) पूर्ण बंद किया जाएगा। इस अवसर पर प्रधान सघा ने समूह होशियारपुर वासियों, दुकानदारों, रेहडि़यों, फडि़यों, शैक्षणिक संस्थानों तथा कारखानों के मालिकों से अपील की कि वे सभी 26 मार्च के इस बंद में अपना पूर्ण सहयोग दें।
 
उन्होने केन्द्र सरकार से भी विनती की कि किसानों को दिया हुआ तोहफा, तीनों काले कानूनों को रद्ध करें तथा एम.एस.पी. पर कानून बनाया जाऐ। किसानों की मांग को ना मान कर एक इतिहास बनाने का यत्न ना किया जाऐ। भारत बंद के कारण हुए नुकसान की सारी जिम्मेदारी मोदी सरकार की होगी। चाहे सारा देश बिक जाए पर किसान  किसी भी कीमत पर नहीं बिकेगा।
 
इस अवसर पर प्रधान सुखपाल सिंह काहरी, दिलबाग सिंह काहरी, लखविन्द्र सिंह लक्खी, सुरजीत सिंह सैनी, किशन सिंह गगनौली, अवतार सिंह शेरपुरी, के.पी.एस. सैनी, निर्मल सिंह, शाम सिंह, मंगत सिंह, अशोक कुमार शर्मा, अश्वनी कुमार, धर्मजीत तथा ज्ञान सिंह भलेठु भी धरने पर बैठे थे।

Related posts

Leave a Reply