करोना से नहीं, ज़हरीली शराब से मरने लगे लोग, 24 घंटों में 21 लोगों की माैत
अमृतसर: – अब करोना से नहीं, ज़हरीली शराब से मरने लगे हैं लोग, पिछले 24 घंटों में 21 लोगों की माैत हो गई है।
अमृतसर ,बटाला, और तरनतारन जिले में 24 घंटों में 21 लोगों की माैत हो गई। ये माैतें अलग-अलग जगहों पर हुई हैं। इस तरह मौतें होने से पुलिस विभाग व प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। बताया जा रहा है तरनतारन में कुछ लोगों की हालत बिगड़ी हुई है जिन्हें तरनतारन सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। तरनतारन में माैतों का आंकड़ा दर्जनभर से अधिक है। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह इस मामले की डिवीजनल कमिश्नर जालंधर को मैजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दे दिए हैं।
सीएम अमरिंदर सिंह ने पुलिस को जहरीली शराब बनाने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने को भी कहा है। उल्लेखनीय है कि अमृतसर के गांव मुच्छल में जहरीली शराब पीने से कल ही 7 लोगों की मौत हो गई थी। मृतकों का पोस्टमार्टम होने से पहले ही सभी शवों का संस्कार भी कर दिया गया। पीड़ित परिवारों का आरोप था कि इन लोगों ने गांव की ही एक महिला से देसी शराब खरीदी थी।
मृतकों में दिव्यांग कुलदीप सिंह (25), बलविंदर सिंह (70), दलबीर सिंह (65), मंगल सिंह (62), कश्मीर सिंह (45), हरपाल सिंह काला (35) निवासी गांव मुच्छल व बलदेव सिंह (40) निवासी टांगरां शामिल है। पुलिस ने आरोपी महिला बलविंदर कौर के खिलाफ धारा 304 के तहत केस दर्ज किया है। एसएसपी देहात विक्रमजीत दुग्गल ने थाना प्रभारी बिक्रमजीत सिंह को सस्पेंड करते हुए एसपी (डी) गौरव तुर्रा की अध्यक्षता में 4 मेंबरी एसआईटी बना दी है।
- ਡੇਅਰੀ ਵਿਕਾਸ ਵਿਭਾਗ ਵਲੋਂ 2 ਹਫਤੇ ਡੇਅਰੀ ਸਿਖਲਾਈ ਕੋਰਸ 10 ਮਾਰਚ ਤੋਂ
- ਵਿਧਾਇਕ ਜਿੰਪਾ ਨੇ ਸ਼੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਰਵਿਦਾਸ ਨਗਰ ਦੁੱਧ ਉਤਪਾਦਕ ਸਭਾ ਦੇ 61 ਮੈਂਬਰਾਂ ਨੂੰ ਵੰਡੇ 9.64 ਲੱਖ ਰੁਪਏ ਦੇ ਬੋਨਸ ਚੈੱਕ
- ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ’ਚ ਪ੍ਰਧਾਨ ਮੰਤਰੀ ਇੰਟਰਨਸ਼ਿਪ ਸਕੀਮ ਲਾਗੂ, ਦੇਸ਼ ਦੀਆਂ ਟਾਪ 500 ਕੰਪਨੀਆਂ ਵਿੱਚ ਆਫ਼ਰ
- #BALAM_BALWINDER : पंडित मोहन लाल एसडी काॅलेज फाॅर विमेन, गुरदासपुर ने 3- स्टार रेटिंग प्राप्त कर राज्यभर में प्राप्त किया दूसरा स्थान
- ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਮਧੂ ਮੱਖੀ ਪਾਲਣ ਦੇ ਧੰਦੇ ਨੂੰ ਹੁਲਾਰਾ ਦੇਣ ਲਈ ਵਚਨਬੱਧ: ਜਸਵੀਰ ਸਿੰਘ ਰਾਜਾ ਗਿੱਲ
- #DGP_PUNJAB : POLICE BUSTS DRUG SMUGGLING NETWORK OPERATED BY USA-BASED SMUGGLER, 23KG HEROIN RECOVERED

EDITOR
CANADIAN DOABA TIMES
Email: editor@doabatimes.com
Mob:. 98146-40032 whtsapp