आम आदमी पार्टी के नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष घरोटा शीतल जोनी का सम्मान समारोह आयोजित

(नवनियुक्त आप ब्लॉक घरोटा के अध्यक्ष शीतल जोनी   को सम्मानित करते ज़िला मुख सचिव ठाकुर मनोहर सिंह, किरपाल सिंह इत्यादि)

पार्टी में सभी कार्यकर्ता को मिलेगा बनता सम्मान : जिला मुख्यसचिव ठाकुर मनोहर सिंह


घरोटा 12 नवंबर (शम्मी महाजन) : आप की और से घोषित घरोटा ब्लॉक अध्यक्ष शीतल कुमार  जोनी का सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित हुआ।  जिसमें आप के जिला जनरल सचिव ठाकुर मनोहर सिंह विशेष तौर पर उपस्थित हुए। जिला जनरल सचिव ठाकुर मनोहर सिंह ने नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष शीतल कुमार जोनी को पूरी तनदेही  से काम करने को प्रेरित किया। जिससे घरोटा ब्लॉक के प्रत्येक गांव में आप के यूनिट स्थापित करने के अतिरिक्त अधिक से अधिक मेंबरशिप करने को प्रेरित किया।ताकि हर वर्ग के लोग पार्टी से जुड़ सके। उन्होंने कहा कि राज्य के लोगों का कांग्रेस पार्टी, अकाली दल तथा भाजपा से मोह भंग हो चुका है । लोग तीसरे बदल के तौर पर आप की ओर देख रहे हैं। इस मौके पर नवनियुक्त घरोटा ब्लॉक अध्यक्ष शीतल कुमार जोनी ने विश्वास व्यक्त किया कि वह पार्टी हाई कमांड की हर एक कसौटी पर खरे उतरेंगे। ज्यादा से ज्यादा लोगों को पार्टी के साथ जोड़ने हेतु हरसंभव कोशिश करेंगे। ताकि आगामी विधानसभा चुनावों में क्षेत्र में आप के उमीदवार   को रिकॉर्ड तोड़ मतों से विजय किया जा सके।  इस मौके पर किरपाल सिंह, नंबरदार राजन, तरसेम सिंह ,दीपक ,कृष्ण कुमार, सागर ,पंकज, दीपक, किशन कुमार, साहिल , राजेश कुमार, पंकज ,संजीव भरियाल, रामलाल इत्यादि उपस्थित थे।
 

Related posts

Leave a Reply