नई दिल्ली, : आम आदमी पार्टी (आप) ने पंजाब का अपना प्रभारी बदल दिया है। पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल ने यह जिम्मेदारी विधायक जरनैल सिंह को मनीष सिसोदिया की जगह दी है।
जरनैल सिंह तिलक नगर से विधायक और पार्टी के उपाध्यक्ष और AAP ओवरसीज के सह-संयोजक हैं। 2020 के पंजाब चुनावों के मद्देनजर इस बदलाव को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। जरनैल सिंह ने सीएम केजरीवाल को धन्यवाद दिया और ट्वीट किया ‘अरविंद केजरीवाल और AAP नेतृत्व को यह जिम्मेदारी देने के लिए धन्यवाद। आपको विश्वास दिलाता हूं कि मैं आपका विश्वास बनाए रखूंगा और सभी को साथ लेकर चलने का प्रयास करूंगा।

EDITOR
CANADIAN DOABA TIMES
Email: editor@doabatimes.com
Mob:. 98146-40032 whtsapp