होशियारपुर में मस्जिदों व मदरसों को 14.25 लाख रुपए के विकास फंड किए जारी: एम.एफ. फारुकी
होशियारपुर, 07 जून:
पंजाब में मस्जिदों व मदरसों की बेहतरी के साथ-साथ कब्रिस्तानों को रिर्जव करना व उनकी चारदीवारियों को यकीनी बनाने के लिए पंजाब वक्फ बोर्ड बड़े स्तर पर कार्य कर रहा है। इसके अलावा स्कूली शिक्षा व स्वास्थ्य प्रणाली को अपग्रेड करने के लिए प्रदेश बर में बड़े स्तर पर कार्य चल रहा है। इस अभियान के अंतर्गत जिला होशियारपुर में पिछले पांच महीनों में लाखों रुपए के फंड जारी किए जा चुके हैं। यह जानकारी ए.डी.जी.पी-कम- प्रशासक पंजाब वक्फ बोर्ड एम.एफ. फारुकी ने देते हुए कहा कि मुस्लिम भाईचारे की जायज मांगों की पूर्ति के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि होशियारपुर में मस्जिदों व मदरसों को 14.25 लाख रुपए के विकास फंड जारी किए गए हैं, जिनमें से लाहौरिया मोहल्ले में मदरसा गोसिया रिजविया, तहसील मुकेरियां में मस्जिद रहिमानिया, तहसील गढ़शंकर में मस्जिद, गांव माणक ढेरी में जामा मदनी मस्जिद, गांव भोरा में मदीना मस्जिद, फौजी कालोनी में मदीना मस्जिद, गांव कालड़ा में नुरुानी मस्जिद, गांव कल्याणपुर में मदरसा रजा-ए-मुस्तफा, गांव रायपुर में मदीना मस्जिद व गांव ढेहरीवाल में मदीना मस्जिद शामिल है। उन्होंने बताया कि होशियारपुर में दो कब्रिस्तान आरक्षित रखे गए हैं जबकि तीन कब्रिस्तान सीमाबंदी के बाद स्थानीय मुस्लिम भाईचारे के लोगों के लिए उपलब्ध करवाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि दसूहा में दो नई मस्जिदों के लिए 6-6 हजार रुपए जारी किए गए हैं।
होशियारपुर के अस्टेट अफसर फिजा प्रवीन ने बताया कि उनके जिले में लगातार विकास कार्यों के लिए प्रशासक एम.एफ. फारुकी ए.डी.जी.पी की ओर से फंड जारी किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि मुख्य तौर पर मुस्लिम भाईचारे के कब्रिस्तानों को रिजर्व करने पर कार्य चल रहा है और इसके अलावा उन मस्जिदों, मदरसों को भी फंड जारी किए जा रहे हैं, जहां मरम्मत या अन्य विकास कार्य किए जाने हैं। उन्होंने बताया कि इस बार होशियारपुर सर्कल कार्यालय की ओर से 2.52 करोड़ रुपए का राजस्व एकत्र किया गया था और अब इसमें और सुधार करने के लिए समूह कर्मचारी सख्त मेहनत कर रहे हैं।
- ਸਿਵਲ ਸਰਜਨ ਡਾ. ਪਵਨ ਨੇ ਕੀਤਾ ਹੁਸ਼ਿਆਰਪੁਰ ਦੇ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਅਰਬਨ ਆਯੂਸ਼ਮਾਨ ਆਰੋਗਿਆ ਕੇੰਦਰਾਂ ਦਾ ਅਚਨਚੇਤ ਦੌਰਾ
- ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਨੂੰ ਦੇਸ਼ ਦੀਆ ਨਾਮੀ ਕੰਪਨੀਆਂ ‘ਚ ਸਿਖਲਾਈ ਦਾ ਮੌਕਾ, 31 ਮਾਰਚ ਤੱਕ ਕੀਤਾ ਜਾ ਸਕਦੈ ਅਪਲਾਈ
- #DC_JAIN : ਹਥਿਆਰ ਲੈ ਕੇ ਚੱਲਣ ‘ਤੇ ਪਾਬੰਦੀ ਦੇ ਹੁਕਮ, ਸਰਪੰਚਾਂ ਨੂੰ ਠੀਕਰੀ ਪਹਿਰੇ ਲਾਉਣ ਦੀ ਅਪੀਲ
- #RTO_GILL : ਆਈ-ਆਰਏਡੀ ਤੇ ਈ-ਡੀਏਆਰ ਪੋਰਟਲ ਦੀ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਨੂੰ ਦਿੱਤੀ ਗਈ ਸਿਖਲਾਈ
- ਵਿਧਾਇਕ ਜਿੰਪਾ ਨੇ 16.50 ਲੱਖ ਰੁਪਏ ਦੀ ਲਾਗਤ ਨਾਲ ਗਲੀਆਂ ਦੇ ਨਿਰਮਾਣ ਕਾਰਜ ਦੀ ਕਰਵਾਈ ਸ਼ੁਰੂਆਤ
- #SSP_Khurana : Comprehensive Ban on Speaker Usage on Tractors and Trucks During Hola-Mohalla

EDITOR
CANADIAN DOABA TIMES
Email: editor@doabatimes.com
Mob:. 98146-40032 whtsapp