(शाहपुर कंडी टाउन शिप मे ठेका लेने के बाद विजयी चिन्ह बनाते हुये अफताब मुहंमद,जफर खान साथ मे बीर दीन, हरून मुहमद एवं मुहमंद फित्तर)
रणजीत सागर झील से वर्ष 2020-21 का मछली पकडऩे के ठेके की हुई बोली
पिछले वर्ष यही ठेका गया था मात्र 23 लाख में,इस बार 1 करोड़ 5 लाख का पंजाब सरकार को हुआ फायदा
जुगियाल / पठानकोट 9 अक्टूबर (के.के हैप्पी) : 15 सितंबर 2020 से 15 सितंबर 2021 के लिये रणजीत सागर बांध परियोजना के पंजाब के हिस्से की झील से मछली पकडऩे के की बोली शुक्रवार को रणजीत सागर बांध शाहपुर कंडी टाउन शिप के कमेटी रूम मे चेयरमैन बोली कमेटी एसई जेपी सिंह की अध्यक्षता मे करवाई गई। जिस मे रणजीत सागर बांध परियोजना के अभियंता आर के जसरोटिया, एफ ऐ कार्यलय से मनदीप ठाकुर के इलावा मछली पालन विभाग जिला पठानकोट के सीनियर फिशरी आफीसर गुरिंद्र सिंह रंधावा ने मछली पकडऩे के लिये पंजाब, हिमाचल, हरियाणा, दिल्ली के 23 ठेकेदारों ने भाग लिया जिस मे धार ब्लाक के गिआरा ठेकेदार थे। इस सभी 23 ठेकेदारों की ओर से 5 -5 लाख की अरनैस्ट मनी जमा करवाई और बोली मे भाग लिया। हिमाचल प्रदेश जिला मंडी के अफताब मोहमंद ने सब से ज्यादा 1 करोड़ 28 लाख मे बोली दे कर ठेका अपने नाम किया।
(बांध परियोजना के कमेटी रूम बोली करवाते हुये बांध प्रशासन के अधिकारी)
रणजीत सागर झील मे से पंजाब के हिस्से के 7750 ऐकड़ झील इस बार बांध प्रशासन ने पिछले वर्ष की कम बोली को देखते सरकारी बोली 23 लाख रखी और नियमाबली के अनुसार बढ़ी हुई बोली की राशी भी कम से कम दस हजार रखी गई। जिस के लिये सब से पहले जनक राज विशष्ठ ने बोली के नियम बताये जिस मे उन्होने बताया हर बोली देने वाले को पांच लाख का ड्राफट बनवा कर बोली से पहले जमा करवाना होगा, उन्होने बताया कि बोली फाईनल होने के बाद बोली वाले दिन ही सांय चार बजे तक बोली की रकम का 25 प्रतिशत जमा करवाना होगा। बाकी की 75 प्रतिशत राशी मुख्य इंजीनियर रणजीत सागर बांध परियोजना की स्वकृति के बाद 15 दिन मे ठेकेदार द्वारा जमानत के रूप मे जमा करवाना होगा। 23 लाख से बोली आरंभ हुई जो बढ़ते बढ़ते शक्ति कुमार लुधियाना द्वारा 25 लाख 10 हजार की तथा बढ़ते बढ़ते बोली बीर दीन ने इस को 50 लाख तक पंहूचाया। इस के बाद फिर बोली बढ़ते बढ़ते 75 लाख पर पंहूची इस के बाद कर्म सिंह धार ने इस को 1 करोड़ तक पहुंचाया। फिर आफताब और कर्म सिंह मे आपस से बोली का मुकाबला चला और उस मे उछाल होते होते 1 करोड़ 28 लाख मे खत्म हुई और नियमावली के अनुसार रणजीत सागर बांध परियोजना की बोली के लिये बनी कमेटी ने ठेका आफताब के नाम किया। जो पिछले साल से 1 करोड़ 5 लाख ज्यादा है।
जिस पर सभी ने अफताब को बधाई दी। इस मौके पर आफताब ने बताया कि वह लोग पिछले 40 साल से यह कार्य कर रहे है और उनके पास भाखड़ा और पोग बांध की झील का ठेका है। उन्होने बताया कि वह 100 से ज्यादा स्थानीय लोगों को इस फीलड मे रोजगार देकर मछली चोरी को रेके गे।
इस मौके पर एसई जेपी सिंह की अध्यक्षता मे करवाई गई। जिस मे रणजीत सागर बांध परियोजना के अभियंता आर के जसरोटिया, एफ ऐ कार्यलय से मनदीप ठाकुर के इलावा मछली पालन विभाग जिला पठानकोट के सीनियर फिशरी आफीसर गुरिंद्र सिंह रंधावा, शमशेर सिंह, जनक राज विशष्ठ, अंकुश तनवाल, ओम दत्त शर्मा, पवन पाली, नवतीत कुमार, राकेश, बीर दीन, मनदीप, बलवीर के इलावा अन्य ठेकेदार मौजूद थे।
- ਡੇਅਰੀ ਵਿਕਾਸ ਵਿਭਾਗ ਵਲੋਂ 2 ਹਫਤੇ ਡੇਅਰੀ ਸਿਖਲਾਈ ਕੋਰਸ 10 ਮਾਰਚ ਤੋਂ
- ਵਿਧਾਇਕ ਜਿੰਪਾ ਨੇ ਸ਼੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਰਵਿਦਾਸ ਨਗਰ ਦੁੱਧ ਉਤਪਾਦਕ ਸਭਾ ਦੇ 61 ਮੈਂਬਰਾਂ ਨੂੰ ਵੰਡੇ 9.64 ਲੱਖ ਰੁਪਏ ਦੇ ਬੋਨਸ ਚੈੱਕ
- ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ’ਚ ਪ੍ਰਧਾਨ ਮੰਤਰੀ ਇੰਟਰਨਸ਼ਿਪ ਸਕੀਮ ਲਾਗੂ, ਦੇਸ਼ ਦੀਆਂ ਟਾਪ 500 ਕੰਪਨੀਆਂ ਵਿੱਚ ਆਫ਼ਰ
- #BALAM_BALWINDER : पंडित मोहन लाल एसडी काॅलेज फाॅर विमेन, गुरदासपुर ने 3- स्टार रेटिंग प्राप्त कर राज्यभर में प्राप्त किया दूसरा स्थान
- ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਮਧੂ ਮੱਖੀ ਪਾਲਣ ਦੇ ਧੰਦੇ ਨੂੰ ਹੁਲਾਰਾ ਦੇਣ ਲਈ ਵਚਨਬੱਧ: ਜਸਵੀਰ ਸਿੰਘ ਰਾਜਾ ਗਿੱਲ
- #DGP_PUNJAB : POLICE BUSTS DRUG SMUGGLING NETWORK OPERATED BY USA-BASED SMUGGLER, 23KG HEROIN RECOVERED
- ਡੇਅਰੀ ਵਿਕਾਸ ਵਿਭਾਗ ਵਲੋਂ 2 ਹਫਤੇ ਡੇਅਰੀ ਸਿਖਲਾਈ ਕੋਰਸ 10 ਮਾਰਚ ਤੋਂ
- ਵਿਧਾਇਕ ਜਿੰਪਾ ਨੇ ਸ਼੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਰਵਿਦਾਸ ਨਗਰ ਦੁੱਧ ਉਤਪਾਦਕ ਸਭਾ ਦੇ 61 ਮੈਂਬਰਾਂ ਨੂੰ ਵੰਡੇ 9.64 ਲੱਖ ਰੁਪਏ ਦੇ ਬੋਨਸ ਚੈੱਕ
- ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ’ਚ ਪ੍ਰਧਾਨ ਮੰਤਰੀ ਇੰਟਰਨਸ਼ਿਪ ਸਕੀਮ ਲਾਗੂ, ਦੇਸ਼ ਦੀਆਂ ਟਾਪ 500 ਕੰਪਨੀਆਂ ਵਿੱਚ ਆਫ਼ਰ
- #BALAM_BALWINDER : पंडित मोहन लाल एसडी काॅलेज फाॅर विमेन, गुरदासपुर ने 3- स्टार रेटिंग प्राप्त कर राज्यभर में प्राप्त किया दूसरा स्थान
- ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਮਧੂ ਮੱਖੀ ਪਾਲਣ ਦੇ ਧੰਦੇ ਨੂੰ ਹੁਲਾਰਾ ਦੇਣ ਲਈ ਵਚਨਬੱਧ: ਜਸਵੀਰ ਸਿੰਘ ਰਾਜਾ ਗਿੱਲ

EDITOR
CANADIAN DOABA TIMES
Email: editor@doabatimes.com
Mob:. 98146-40032 whtsapp