होशियारपुर 31 जुलाई (आदेश ) बाबा साहेब टाइगर फोर्स के चेयरमैन सिंह अमन ने समाज सेवक के प्रति समर्पित होने के लिए अमित बंसल को एक बैठक में सम्मानित किया। बैठक में समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने के लिए जागरूकता अभियान चलाने और आपसी भाईचारे को मजबूत करने पर चर्चा हुई। अमित बंसल ने कहा कि समाज में अभी भी बहुत सी कुरीतियां फैली हुई हैं, जो समाज को खोखला कर रही हैं। इन पर पूरी तरह अंकुश शिक्षा के प्रचार प्रसार और जागरूकता से ही लगाया जा सकता है। ‘
उन्होंने कहा कि अमित बंसल ने समाज के प्रति जो कार्य किया है वह दूसरों के लिए एक प्रेरणा बनेगा।बाबा साहेब टाइगर फोर्स उन व्यक्तियों को समय-समय पर सम्मानित करता है जो समाज ने विकास तथा आपसी भाईचारा मजबूत करने के लिए काम करते हैं। उन्होंने कहा कि समाज सेवा के लिए समय निकालना ही बड़ी बात है दूसरों को उपदेश देने वाले बहुत मिल जाते हैं लेकिन काम करने वाले कम लेकिन अमित बंसल ने खुद आगे आकर समाज सेवा के कार्यों को अंजाम दिया। इस मौके पर बीएफ टी एफ के प्रधान सुरेंद्र सिंह उपप्रधान दीपक मल मीडिया इंचार्ज अरुण मनकोटिया प्रदेश सचिव हरपाल लड्ढा आदि भी उपस्थित थे।
- ਡੇਅਰੀ ਵਿਕਾਸ ਵਿਭਾਗ ਵਲੋਂ 2 ਹਫਤੇ ਡੇਅਰੀ ਸਿਖਲਾਈ ਕੋਰਸ 10 ਮਾਰਚ ਤੋਂ
- ਵਿਧਾਇਕ ਜਿੰਪਾ ਨੇ ਸ਼੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਰਵਿਦਾਸ ਨਗਰ ਦੁੱਧ ਉਤਪਾਦਕ ਸਭਾ ਦੇ 61 ਮੈਂਬਰਾਂ ਨੂੰ ਵੰਡੇ 9.64 ਲੱਖ ਰੁਪਏ ਦੇ ਬੋਨਸ ਚੈੱਕ
- ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ’ਚ ਪ੍ਰਧਾਨ ਮੰਤਰੀ ਇੰਟਰਨਸ਼ਿਪ ਸਕੀਮ ਲਾਗੂ, ਦੇਸ਼ ਦੀਆਂ ਟਾਪ 500 ਕੰਪਨੀਆਂ ਵਿੱਚ ਆਫ਼ਰ
- #BALAM_BALWINDER : पंडित मोहन लाल एसडी काॅलेज फाॅर विमेन, गुरदासपुर ने 3- स्टार रेटिंग प्राप्त कर राज्यभर में प्राप्त किया दूसरा स्थान
- ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਮਧੂ ਮੱਖੀ ਪਾਲਣ ਦੇ ਧੰਦੇ ਨੂੰ ਹੁਲਾਰਾ ਦੇਣ ਲਈ ਵਚਨਬੱਧ: ਜਸਵੀਰ ਸਿੰਘ ਰਾਜਾ ਗਿੱਲ
- #DGP_PUNJAB : POLICE BUSTS DRUG SMUGGLING NETWORK OPERATED BY USA-BASED SMUGGLER, 23KG HEROIN RECOVERED

EDITOR
CANADIAN DOABA TIMES
Email: editor@doabatimes.com
Mob:. 98146-40032 whtsapp