वर्करों को दिया जाए प्री नर्सरी का दर्जा : जसवीर कौर
दसूहा 2 अक्तूबर (चौधरी) : आल पंजाब आंगनवाड़ी मुलाजिम यूनियन ब्लाक दसूहा द्वारा यूनियन की प्रदेश प्रधान हरगोबिंद कौर के आह्वान पर ब्लाक प्रधान जसवीर कौर की अगवाई में भारत सरकार और पंजाब सरकार के पुतले बनाकर फूंके गए।इस मौके पर बड़ी संख्या में आंगनवाड़ी वर्करों व हैल्परों ने शामिल होकर सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की।नेताओं ने कहा कि समय की सरकारों पिछले 45 वर्षों से आंगनवाड़ी वर्करों व हैल्परों का शोषण कर रही है।उन्होंने कहा कि लंबा समय बीत जाने के बावजूद भी वर्करों व हैल्परों को सरकारी मुलाजिम घोषिण नहीं किया गया।गौरतलब है कि 2 अक्तूबर को केंद्र ने आईसीडीएस स्कीम तहत सभी देश में आंगनवाड़ी सैंटरों की शुरआत की थी।
उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार प्री-नर्सरी टीचर की पोस्टें भर रही है।उन्होंने कहा कि हमारी मांग है कि इन पोस्टों को पहल के आधार पर वर्करों को प्री-नर्सरी टीचर का दर्जा दिया जाए, क्योंकि हम 45 वर्षों से 3 वर्ष से लेकर 6 वर्ष के बच्चों को प्री स्कूल एजूकेशन दे रही हैं।उन्होंने कहा कि बहुत सी वर्कर उच्च शिक्षा प्राप्त है व डिग्रियां डिप्लोमे किए हुए है। उन्होंने आरोप लगाया कि पहले चाल चलते आंगनवाड़ी सैंटरों के बच्चे सरकार ने छीन लिए व अब नर्सरी टीचर का दर्जा वर्करों को नहीं दिया जा रहा। यह सरासर धक्का है।
उन्होंने कहा कि जितनी देर उनको बनता हक नहीं मिलता तब तक संगठन इसके खिलाफ अपना संघर्ष जारी रखेगा। इस मौके पर बलविंदर कौर,अमनदीप कौर, हरजीत कौर,सर्बजीत कौर,जसवीर कौर,परमिंदर कौर,नरिंदर कौर, कमलजीत कौर, जसविंदर कौर, कुलवंत कौर आदि मौजूद थे।
- ਡੇਅਰੀ ਵਿਕਾਸ ਵਿਭਾਗ ਵਲੋਂ 2 ਹਫਤੇ ਡੇਅਰੀ ਸਿਖਲਾਈ ਕੋਰਸ 10 ਮਾਰਚ ਤੋਂ
- ਵਿਧਾਇਕ ਜਿੰਪਾ ਨੇ ਸ਼੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਰਵਿਦਾਸ ਨਗਰ ਦੁੱਧ ਉਤਪਾਦਕ ਸਭਾ ਦੇ 61 ਮੈਂਬਰਾਂ ਨੂੰ ਵੰਡੇ 9.64 ਲੱਖ ਰੁਪਏ ਦੇ ਬੋਨਸ ਚੈੱਕ
- ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ’ਚ ਪ੍ਰਧਾਨ ਮੰਤਰੀ ਇੰਟਰਨਸ਼ਿਪ ਸਕੀਮ ਲਾਗੂ, ਦੇਸ਼ ਦੀਆਂ ਟਾਪ 500 ਕੰਪਨੀਆਂ ਵਿੱਚ ਆਫ਼ਰ
- #BALAM_BALWINDER : पंडित मोहन लाल एसडी काॅलेज फाॅर विमेन, गुरदासपुर ने 3- स्टार रेटिंग प्राप्त कर राज्यभर में प्राप्त किया दूसरा स्थान
- ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਮਧੂ ਮੱਖੀ ਪਾਲਣ ਦੇ ਧੰਦੇ ਨੂੰ ਹੁਲਾਰਾ ਦੇਣ ਲਈ ਵਚਨਬੱਧ: ਜਸਵੀਰ ਸਿੰਘ ਰਾਜਾ ਗਿੱਲ
- #DGP_PUNJAB : POLICE BUSTS DRUG SMUGGLING NETWORK OPERATED BY USA-BASED SMUGGLER, 23KG HEROIN RECOVERED
- ਡੇਅਰੀ ਵਿਕਾਸ ਵਿਭਾਗ ਵਲੋਂ 2 ਹਫਤੇ ਡੇਅਰੀ ਸਿਖਲਾਈ ਕੋਰਸ 10 ਮਾਰਚ ਤੋਂ
- ਵਿਧਾਇਕ ਜਿੰਪਾ ਨੇ ਸ਼੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਰਵਿਦਾਸ ਨਗਰ ਦੁੱਧ ਉਤਪਾਦਕ ਸਭਾ ਦੇ 61 ਮੈਂਬਰਾਂ ਨੂੰ ਵੰਡੇ 9.64 ਲੱਖ ਰੁਪਏ ਦੇ ਬੋਨਸ ਚੈੱਕ
- ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ’ਚ ਪ੍ਰਧਾਨ ਮੰਤਰੀ ਇੰਟਰਨਸ਼ਿਪ ਸਕੀਮ ਲਾਗੂ, ਦੇਸ਼ ਦੀਆਂ ਟਾਪ 500 ਕੰਪਨੀਆਂ ਵਿੱਚ ਆਫ਼ਰ
- #BALAM_BALWINDER : पंडित मोहन लाल एसडी काॅलेज फाॅर विमेन, गुरदासपुर ने 3- स्टार रेटिंग प्राप्त कर राज्यभर में प्राप्त किया दूसरा स्थान
- ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਮਧੂ ਮੱਖੀ ਪਾਲਣ ਦੇ ਧੰਦੇ ਨੂੰ ਹੁਲਾਰਾ ਦੇਣ ਲਈ ਵਚਨਬੱਧ: ਜਸਵੀਰ ਸਿੰਘ ਰਾਜਾ ਗਿੱਲ

EDITOR
CANADIAN DOABA TIMES
Email: editor@doabatimes.com
Mob:. 98146-40032 whtsapp