आज आज़ाद किसान कमेटी दोआबा होशियारपुर का रिलांयस के सुतहरी रोड़ के शोरुम के आगे धरने का 72वां दिन है। इस धरने में अलग-अलग संगठनों तथा सेवानिवृत सरकारी कर्मचारियों का भी योगदान है। यह धरना मास्टर हरबंस सिंह संघा की अध्यक्षता में शांतमयी ढंग से चल रहा है। किसानों की तरफ से लोहड़ी के अवसर पर इन तीन काले कानूनों की कापियां जलाई गई थी। इस धरने में हर रोज़ सुबह-शाम मोदी सरकार के बिरुद्ध रोष प्रदर्शन किया जा रहा है। श्री हरबंस सिंह संघा ने केन्द्र सरकार को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक यह तीनों काले कानून वापिस नहीं होते तब तक यह धरना चलता रहेगा।
श्री संघा ने 26 जनवरी की टरैक्टर रैली में शामिल होने वाले सभी किसान भाईयों से अपील की कि वो अपना नाम, पता तथा टरैक्टरों की गिनती उनको लिखवा कर जायें ताकि रैली में शामिल होने वाले किसानों का सही रिकॉर्ड बन सके। दिल्ली के बार्डरों पर किसानों तथा टरैक्टरों की संख्या बहुत अधिक होती है जबकि गोदी मीडिया बहुत कम बताता है, हमारे पास रिकार्ड होने से सही संख्या का पता चलेगा।
जो किसान या अन्य संगठन सीधे तौर पर आर्थिक सहायता दिल्ली भेज रहे हैं उनसे अपील है कि प्रधान जी के संज्ञान में लाकर ही सहायता भेजें ताकि इसका दुरउपयोग ना हो सके। इस धरने को अपना समर्थन देने के लिए पंजाब रोडवेज़ रिटायर्ड इम्पलाईज़ वेलफेयर एसोसिएशन (रजि.) होशियारुर के स. कुलभूशन प्रकाश सिंह उप-प्रधान, ज्ञान सिंह भलेठू महासचिव, सुरजीत सिंह उप-प्रधान, लखविन्द्र सिंह लख्खी का प्रधान जी ने बहुत धन्यवाद दिया।
इस अवसर पर दिलबाग सिंह बैंस साहरी, दलजीत सिंह साहरी, जोगा सिंह साहरी, किशन सिंह गगनौली, धर्मजीत सिंह, मंगत सिंह, सतनाम सिंह बस्सी, सुखपाल सिंह साहरी, बलविंद्र सिंह बैंस काहरी, गुरजाल सिंह काहरी, करनैल सिंह काहरी, दलबीर सिंह काहरी, हरपाल सिंह लड्डा, लखविन्द्र सिंह लख्खी, एस.पी.शर्मा, निर्मल सिंह, तरसेम सिंह तथा संदीप सिंह, सोहन सिंह सरपंच, मलकीत सिंह, अवतार सिंह शेरपुरी, रजिंदर सिंह आज़ाद, मनजीत सिंह फतेहगढ़, गुरमन सैनी, शाम सिंह मोना कलां, बलबीर सिंह बॅबला मोना कलां आदि उपस्थित थे।

EDITOR
CANADIAN DOABA TIMES
Email: editor@doabatimes.com
Mob:. 98146-40032 whtsapp