बलजिन्द्र मान की पुस्तक ’चंद तक उडारी’ को लोक अर्पण

होशियारपुरः7, जुलाई (आदेश)   आज यहां साहित्य सदन होशियारपुर तथा निक्कियां करूबलां प्रकाशन माहिलपुर की ओर से स्थानीय शिवनाम देव अपना घर में बलजिन्द्र मान की पुस्तक ’चंद तक उडारी’ को लोक अर्पण करने के लिए एक साहित्यिक समागम किया गया जिसकी अध्यक्षता सःनरेन्द्र सिंह जस्सल, बलजिन्द्र मान, जसवीर धीमान, दर्शन सिंह दर्शन तथा अशोक पूरी ने की।
पुस्तक ’चन्द तक उडारी’ को लोक अर्पण करते हुये सःनरेन्द्र सिंह जस्सल ने कहा कि बलजिन्द्र मान बाल साहित्य के हस्ताक्षर हैं। उन्होंने नन्हों में साहित्य की रूचि को प्रोत्साहित किया है। पुस्तक में नर्सरी के गीत बच्चों को मां बोली के साथ जोड़ते हैं। इसके बाद नाटककार अशोक पूरी ने बलजिन्द्र मान की साहित्य सृजना से रूबरू करवाते हुये कहा कि बलजिन्द्र मान ने अब तक 15 पुस्तकों की सृजना, पांच का अनुवाद तथा 25 रोचक पुस्तकों का संपादन करके पंजाबी साहित्य में बाल साहित्य को एक सम्मानित स्थान दिलवाया है। सच में वह गुरबखश सिंह प्रीत लड़ी के वारिस हैं और पिछले 25 वर्षों से ’निक्कीयां करूंबला’’ मैगज़ीन लोगों में लिजा रहे हैं। इस प्रोग्राम का संचालन सुखमन सिंह ने किया।
अध्यक्षता मंडल में शामिल साहित्यकार जसवीर धीमान तथा  साहित्यकार/पेंटर तथा गायक दर्शन सिंह दर्शन ने सम्बोधन करते हुये कहा कि बच्चों को साहित्य के साथ जोड़ना आज की सर्वप्रथम आवश्यकता है। जिसके लिए बलजिन्द्र मान बधाई के पात्र हैं। इस अवसर पर बग्गा सिंह आर्टिस्ट, पम्मी खुशहालपुरी, चैंचल सिंह बैंस तथा अमरीक दयाल कहा कि  पुस्तक में शामिल गीत बाल मनों का संचार है।

Related posts

Leave a Reply