अश्विनी शर्मा पर हमले के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने फूंका पंजाब सरकार का फूंका पुतला


सुजानपुर 15 अक्टूबर (राजिंदर सिंह राजन /अविनाश) : भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से जिलाध्यक्ष से वरुण ठाकुर की अध्यक्षता में पंगोली चौक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी शर्मा पर हुए हमले के विरोध में पंजाब सरकार का पुतला फूंका तथा जोरदार प्रदर्शन किया।इस मौके पर कार्यक्रम के स्टेट इंचार्ज आभास शाकर मुख्य रूप से तथा सुजानपुर के विधायक दिनेश सिंह बब्बू ,भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शर्मा ,महामंत्री सुरेश शर्मा विशेष रूप से उपस्थित हुए इस अवसर पर कार्यकर्ताओं की ओर से पंजाब सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की गई।

इस मौके पर विधायक दिनेश सिंह बब्बू, भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष वरुण ठाकुर ने कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी शर्मा पर एक सोची समझी साजिश के तहत हमला किया गया है।उन्होंने कहा की जे हमला बाकी सभी पार्टियों की मनोदशा व्यक्त करता है कि किस तरह अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए कोई इतने नीच स्तर पर गिर सकता है । उन्होंने कहा कि यह हमला केवल माननीय अश्वनी शर्मा पर ही नहीं बल्कि पंजाब के हर नागरिक पर किया गया है और पठानकोट जिला का हर नागरिक इसकी कड़ी निंदा करता है़ और इसके विरोध में अश्विनी शर्मा के साथ खड़ा है।

उन्होंने कहा कि यह हमला पंजाब सरकार का फेलियर है इस हमले के पीछे जो लोग हैं उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए उन्होंने इस हमले को सरकार द्वारा प्रायोजित हमला करार दिया इस अवसर पर युवा मोर्चा महामंत्री अमित शर्मा ,शान पठानिया ,रिकी ठाकुर ,अमन सिंह, महेंद्र सिंह ,रंजीत सिंह ,सौरव ठाकुर, मुकेश शर्मा आदि उपस्थित थे

Related posts

Leave a Reply