Latest: पूर्व पार्षद तीर्थ राम सैकड़ों साथियों समेत भाजपा में शामिल,कांग्रेस को बड़ा झटका 

पूर्व पार्षद तीर्थ राम सैकड़ों साथियों समेत भाजपा में शामिल,कांग्रेस को बड़ा झटका 
 होशियारपुर (20 नवंबर ) लोक विरोधी गतिविधियों के चलते तथा अपने चुनावी वायदे पूरे ना करने के कारण कांग्रेस की लोकप्रियता का ग्राफ दिनों दिन नीचे जा रहा है।  आम जनमानस के साथ-साथ कांग्रेस के बहुत से बड़े नेता भी अपने नेतृत्व की कारगुजारी से नाखुश होकर पार्टी को तिलांजलि दे रहे हैं। मोदी सरकार द्वारा किए गए लोक हितैषी कामों के कारण तथा बिहार में एक बार फिर से मोदी लहर का प्रभाव देखने के बाद  कांग्रेस व कई अन्य पार्टी के नेता भाजपा में शामिल हो रहे हैं। भाजपा की नीतियों से तथा पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्ष्ण सूद द्वारा करवाए गए विकास कार्यों से प्रभावित होकर पूर्व पार्षद तीर्थ राम  वार्ड नंबर 48 अपने साथियों समेत भाजपा में शामिल होने की घोषणा की।

इस मौके पर पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्ष्ण सूद, पूर्व मेयर शिव सूद, जिला अध्यक्ष निपुण शर्मा, जिला महामंत्री विनोद परमार, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विजय पठानिया, जिला उपाध्यक्ष सतीश बावा, जिला उपाध्य्क्ष सुरेश भाटिया (बिट्टू)अशोक कुमार शोकी,संजू अरोड़ा,  कर्मवीर बाली,अश्वनी गैंद,यशपाल शर्मा,शशि बडेरा,राज कुमार,हरकृष्ण धामी  भाजपा नेताओं ने श्री तीर्थ राम के भाजपा में शामिल होने पर गर्मजोशी से स्वागत करते हुए कहा कि तीर्थ राम ने निस्वार्थ भाव से बतौर पार्षद अपने वार्ड के लोगों की सेवा की है। परंतु कांग्रेस के नेताओं ने अपने निजी  स्वार्थों के चलते उसकी कदर नहीं डाली। उन्होंने कहा कि नगर निगम चुनाव विकास के मुद्दे पर लड़े जाएंगे तथा भाजपा सभी 50 सीटों पर चुनाव लड़कर नगर निगम का अपना मेयर  बनाएगी।  इस मौके  पर वासदेव सिंह, जसवीर सिंह, बृज्जित सिंह, हरदेव सिंह, हरी ऊमा  शर्मा, बलविंदर सिंह, विनय, ओंकार  सिंह,निर्मल सिंह, केवल सिंह,मनी , सतीश शर्मा, हरदीप सिंह, सनी, तजिंदर सिंह, रतिंदर पाल सिंह, मनदीप सिंह, बलवीर सिंह, जसवीर सिंह, बस्सी, शाम लाला आदि भी उपस्थित थे।  

Related posts

Leave a Reply