भाजपा हाई कमांड ने घरोटा मंडल के नए पदाधिकारियों को किया सम्मानित

(ज़िला प्रधान विजय शर्मा,पूर्व विधयाक सीमा कुमारी टीम को सन्मानित करते हुए)

पार्टी की और से सौंपी जिम्मेदारी का तनदेही से करेंगे निर्वाह

घरोटा 1सितंबर( शम्मी महाजन) : भारतीय जनता पार्टी घरोटा मंडल की ओर से एक सम्मान समारोह का आयोजन मंडल अध्यक्ष संजीव पठानिया की अध्यक्षता में हुआ। जिसमें विशेष तौर पर जिला भाजपा अध्यक्ष विजय शर्मा पूर्व संसदीय सचिव सीमा कुमारी प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विनोद कुमार जिला सचिव बलवान सिंह वित्त सचिव विपन सैनी प्रभारी रजिंदर सिंह,बीसी मोर्चा ज़िला प्रधान कंस राज सैनी,किसान मोर्चा जिला प्रधान श्यामलाल विशेष तौर पर उपस्थित थे।

जिला भाजपा अध्यक्ष विजय शर्मा तथा पूर्व संसदीय सचिव सीमा कुमारी ने नई टीम को शुभकामनाएं देते हैं पूरी मेहनत और लगन से कार्य करने को प्रेरित किया जिससे  संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत बनाया जा सके। इस अवसर पर मुख्य सचिव देस राज, रविंद्र सिंह बिंकु, सचिव नरेश कुमार, नरेंद्र सैनी ,कुलदीप सिंह, दिलबाग सिंह ,अंजू बाला, अजय सिंह, डॉ अशोक शर्मा, ज्ञान सिंह, अंजू बाला इत्यादि अन्य मंडल व जिला कार्यकारिणी सदस्यों को सम्मान चिन्ह देकर सम्मानित किया।मंडल व जिले की नई टीम की ओर से अपनी जिम्मेदारी का निर्वाह ईमानदारी से करने का आश्वासन देते कहा कि वह संगठन की ओर से सौंपी जिम्मेदारी को पूरी तत्परता और मेहनत के साथ निर्वाह करेंगे।

 

Related posts

Leave a Reply