कांग्रेस नेत्री संतोष विशिष्ट सैकड़ों साथियों समेत भाजपा में हुई शामिल

समाज सेविका व कांग्रेस नेत्री संतोष विशिष्ट (पल्लवी) सैकड़ों साथियों समेत भाजपा में हुई शामिल:
 वार्ड नंबर 37 के  कांग्रेस के गढ़ को लगा भारी झटका :

होशियारपुर (5 दिसंबर) कांग्रेस को  अलविदा कहकर  भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने  वालों का लगातार तांता लगा हुआ है।  पहले भी 20 से 25  गदावर कांग्रेस के नेता कांग्रेस छोड़ भाजपा का दामन थाम चुके हैं। बिहार में नरेंद्र मोदी की जीत तथा गत दिवस हैदराबाद में निगम चुनावों में भाजपा को मिले अप्रत्याशित समर्थन के कारण  लोगों का समर्थन भाजपा से जुड़ता जा रहा है तथा कांग्रेस दिन प्रति दिन गिरती जा रही है।  श्री नरेंद्र मोदी की नीतियों तथा भाजपा सरकार द्वारा होशियारपुर में करवाए गए विकास कार्यों से प्रभावित होकर आज कांग्रेस के कट्टर समर्थक  श्री ब्रिज मोहन शर्मा तथा उनकी पत्नी संतोष वशिष्ठ (पल्लवी) ने पूर्व  कैबिनेट मंत्री तीक्ष्ण सूद ,पूर्व मेयर शिव सूद, जिला अध्यक्ष निपुण शर्मा की उपस्थिति में भाजपा का दामन थामा।

इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता  जिला महामंत्री विनोद परमार, जिला उपाध्यक्ष सुरेश भाटिया बिट्टू, रमेश ठाकुर मेशी, अर्चना जैन,यशपाल शर्मा, शिव कुमार काकू,विनोद शर्मा, जीवेद सूद,  भी उपस्थित थे।  श्रीमती पल्लवी ने कहा कि  उनके परिवार ने लंबे समय से निस्वार्थ भाव से  कांग्रेस की सेवा की परंतु कांग्रेस ने उनकी सेवा को पहचान नहीं की। पार्टी में उनका यथा योग्य सम्मान ना होने के कारण अब कांग्रेस में उनका दम घुटने लगा था।  श्री शिव सूद  की प्रेरणा से आज वह सैकड़ों साथियों समेत भाजपा में शामिल हो रहे हैं। इस मौके पर पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्ष्ण सूद, शिव सूद, सुरेश भाटिया  ने अपने विचार प्रकट करते हुए बताया कि क्षेत्र का विकास श्री तीक्ष्ण सूद  के प्रयासों से  केबल भाजपा सरकार के समय ही संभव हो सका, जबकि कांग्रेस के प्रमुख नेता सरकारी विकास में भी अपनी जेबे भरने  में लगे हैं।

भारतीय जनता पार्टी लोक सेवा के लिए राजनीति करती है, परंतु कांग्रेस नेता स्वार्थभाव  से राजनीति करते हैं. उन्होंने कहा कि श्रीमती पल्लवी तथा उनके साथियों का भाजपा परिवार में शामिल होने पर उनका मान सम्मान रखा जाएगा। निपुण शर्मा,शिवम् शर्मा, अभिषेक (शल्लू), सोनिआ,सुंदना, ममता, कामनी,आशा, अंजू, रचना,पिंकी,शीला, विजय हांडा, सुदेश,राधा, सुरिंदर,नीलम रानी, रेखा,बालकृष्ण, संजीव कुमार, ज्योति,रमनदीप,संजीव प्लाहा,सुदेश कुमारी, मधु जैन, अमित जैन, रजत,कमल,कोमल,रजत, मनीष,शिवम्, रिशु, रोहित शर्मा, करण नानु हंस, रोहित राधे,नानु, जतिंदर, अजय शर्मा,अजय अग्गरवाल, सोनिआ, जय,आशा अग्गरवाल,रजत शर्मा, आदि भी उपास्थि थे।

Related posts

Leave a Reply