बढ़िया सेवाओं के चलते शाम लाल शर्मा बने किसान मोर्चा के दूसरी बार जिला प्रधान June 8, 2020June 8, 2020 Adesh Parminder Singh शाम लाल शर्मा बने किसान मोर्चा के दूसरी बार जिला प्रधानघरोटा / पठानकोट (राजिंदर राजन, शमी )भाजपा हाईकमान की ओर से वरिष्ठ नेता शाम लाल शर्मा को बढ़िया सेवाएं और समर्पण को देखते हुए दूसरी बार किसान मोर्चा जिला पठानकोट का अध्यक्ष नियुक्त किया है । उनकी इस नियुक्ति पर घरोटा क्षेत्र के अतिरिक्त किसानों व किसान नेताओं में खुशी की लहर पाई जा रही है। नवनियुक्त किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष श्यामलाल शर्मा ने अपने इस नियुक्ति के लिए प्रदेश अध्यक्ष भाजपा अश्विनी शर्मा, किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष विक्रमजीत सिंह चीमा , पूर्व डिप्टी स्पीकर दिनेश सिंह बब्बू ,भाजपा जिला अध्यक्ष विजय शर्मा, पूर्व विधायक सीमा कुमारी का हार्दिक आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि हाईकमान की ओर से जो विश्वास उनमें पर वयक्त किया है वह उस पर पूरा उत्तरने हेतु पूरी तत्परता से कार्य करेंगे। जिला अध्यक्ष शाम लाल शर्मा ने कहा कि किसानों को पेश आ रही समस्याओं के समाधान करवाने , संगठित करने के अतिरिक्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से किसानों की भलाई हेतु उठाए जा रहे कदमों से किसानों को अवगत करवाएंगे। जिससे अधिक से अधिक किसानों को मोर्चे के साथ जोड़ कर संगठन को मजबूत बनाया जा सके। Adesh Parminder SinghEDITOR CANADIAN DOABA TIMES Email: editor@doabatimes.com Mob:. 98146-40032 whtsapp www.doabatimes.comShare this:FacebookTelegramWhatsAppPrintTwitterLike this:Like Loading...