गढदीवाला में भाजपा को लगा झटका,विवेक गुप्ता ने भाजपा शहरी जनरल सचिव पद से दिया अस्तीफा,जल्द More Read..

गढ़दीवाला 5 अक्टूबर (चौधरी /योगेश गुप्ता) : भाजपा  को गढ़दीवाला में उस समय झटका लगा जब भाजपा के शहरी जनरल सचिव विवेक गुप्ता ने अपने पद से अस्तीफा दिया। इस मौके विवेक गुप्ता ने कहा कि भाजपा द्वारा किसान ,दुकानदारों तथा आम जनता विरोधी नितियों के मद्देनजर यह अस्तीफा दिया है।उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार की नितियों से प्रत्येक वर्ग नाखुश हैं।

(भाजपा पार्टी के लिए कार्य करते विवेक गुप्ता,पुरानी तसवीर)

उन्होंने कहा देश का अन्नदाता देश के प्रधान मंत्री के अड़ियल रवैए के चलते आज सडकों पर है। उन्होंने कहा कि जिस देश का अन्नदाता आज सडकों पर हैं वह देश की आर्थिक स्थिति कभी भी डगमगा सकती है। उन्होंने कहा कि हमने कभी नहीं सोचा था कि भाजपा देश के लोगों के ऐसी नितियों का निर्माण करेगा।जिससे लोग सडकों पर आ जाएं। भाजपा को जो समर्थन व मान सम्मान मिला है यह इन लोगों ने ही दिया है।उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों यह लोग भाजपा का क्या हश्र करते हैं इसकी झलक नगर निगम के चुनाावों में जसब देखने को मिलेगी।उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार लोगों को झूठे झुमले सुनाकर सत्ता में दोबाार आई है परंतु आम जनता इनकी नितियों को अच्छी तरह समझ व पहचान चुकी है। सूत्रों के अनुसार अब अस्तीफा देने के बाद विवेक गुप्ता जल्द अकाली दल में शामिल हो सकते हैं। 

Related posts

Leave a Reply