वार्ड बंदी की लिस्टें न मिलने के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने एस डी एम दसूहा को सौंपा मांग पत्र

सत्ताधारी के संभाावित उम्मीदवार गलत तरीके से बनवा रहें हैं वोटें

कांग्रेस के इशारे पर संबंधित अधिकारी कर रहे हैं लोकतंत्र की हत्या :संजीव मन्हास

दसूहा 15 दिसंबर (चौधरी) :आज भाजपा जिला प्रधान संजीव मन्हास की अगुवाई में भाजपा ने एक मांग पत्र एस डी एम दसूहा को सौंपा। जिसमें भाजपा के सभी सीनियर पदाधिकारी शामिल हुए।भारतीय जनता पार्टी जिला प्रधान संजीव मन्हास ने सत्ताधारी कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रशासन कांग्रेस सरकार के इशारे पर भाजपा को वार्ड बंदी की लिस्टें नहीं दे रहे हैं। जब कि इतराज देने का एक दिन ही बचा है और कांग्रेस के संभावित उम्मीदवार वार्डो में गलत तरीके से वोट बनवा रहे हैं। जिन्हें रोका जाए और वार्ड में जो नई वोटें बन रही हैं उनकी जांच की जाए। उन्होंने कहा कि जो वार्ड बंदी की गई है उसमें बाहर के वार्डो की भी वोटें डाल दी गई है। उसको सही किया जाए और सत्ताधारी पक्ष के लोग लोगों को गुमराह कर रहे हैं। जिसमें कई लोगों के आटा दाल के कार्ड बनाए जा रहे हैं, कई नौजवानों के नौकरी दिलाने के लिए फार्म भरे जा रहे हैं। जिसका भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विरोध किया है और एसडीएम दसूहा से मांग की है इन सभी बातों की जल्द से जल्द जांच की जाए और भाजपा कार्यकर्ताओं को नई वार्डबंदी की वोटर लिस्ट दी जाएं अन्यथा भाजपा काार्यकर्ता संघर्ष के लिए मजबूर होगें|

संजीव मन्हास ने कहा कि भारतीय लोकतंत्र में सभी को चुनाव लड़ने का अधिकार है और प्रशासन की जिम्मेवारी बनती है कि जो जानकारी किसी संभावित उम्मीदवार को चुनाव संबंधी चाहिए वे उपलब्ध करवाए। परंतु दुख की बात है के कांग्रेस के इशारे पर संबंधित अधिकारी लोकतंत्र की हत्या कर रहे हैं और हमें संघर्ष करने के लिए मजबूर कर रहे हैंं। मन्हास ने आगे कहा कि अगर कांग्रेस को अपनी मर्जी से बनाए हुए वार्डो में भी हारने का डर है तो चुनाव करवाने की जरूरत ही क्या है।उन्होंने कांग्रेस को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि धक्केशाही को न रोका गया तो भाजपा वर्कर धरना प्रदर्शन करनेे के लिए मजबूर होंगे।इस मौके प्रदेश कार्यकारिणी के मेंबर रविंदर रवि ,मंडल अध्यक्ष दसूहा कुंदन लाल,एडवोकेट शुभसरोच जनरल सचिव,जसवंत पप्पू जिला प्रधान ओ वी सी मोर्चा, पूर्व पार्षद तरुण मन्नू खुल्लर,मंडल प्रधान गढ़दीवाला गुरविंदर सिंह,प्रदेश ओ वी सी मोर्चा के प्रवक्ता जोगिंदर पाल निक्कू,गोपाल ऐरी शहरी प्रधान आदि भाजपा वर्कर हाजिर थे ।

Related posts

Leave a Reply