दर्दनाक खबर: कटारिया ने तड़के 5 बजे अपने सात वर्षीय बेटे रोइस और तीन वर्षीय बेटी जैसवी दोनों के सिर में गोली मारी और दोनों बच्चों की मौत

फरीदकोट : फरीदकोट में आज दर्दनाक घटना  सामने आई है। यहां एक कारोबारी द्वारा अपनी पत्नी और बच्चों को गोली मारी गई। इसके बाद व्यक्ति ने ख़ुद को भी मार दी गई। इस घटना में बच्चों की तो मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पति-पत्नी दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल भर्ती करवाया गया है।                                       

जानकारी के अनुसार किरण कटारिया पुत्र सतीश कटारिया निवासी नारायण नगर ने तड़के 5 बजे अपने सात वर्षीय बेटे रोइस और तीन वर्षीय बेटी जैसवी दोनों के सिर में गोली मारी और दोनों बच्चों की मौत हो गई। वहीं पत्नी सीनम के मुंह पर गोली लगी, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। साथ ही गोली चलाने वाले किरण कटारिया को डीएमसी लुधियाना में रैफर कर दिया गया है। 

जानकारी अनुसार  उक्त कारोबारी मानसिक तौर पर काफी परेशान था, जिसके चलते उसने यह कदम उठाया। वहीं पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक मौके से सुसाइड नोट बरामद किया गया है जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। 

Related posts

Leave a Reply