देश की आजादी के लिए शहादत देने वालों का हमेशा ऋणी रहेगा समाज: अरोड़ा
– कैबिनेट मंत्री ने शहीद ऊधम सिंह के बलिदान दिवस पर दी श्रद्धाजंलि
होशियारपुर का सरकारी मैडिकल कालेज शहीद-ए-आजम ऊधम सिंह के नाम पर रखने के लिए मुख्य मंत्री का धन्यवाद जताया
होशियारपुर, 31 जुलाई (आदेश ):
देश की स्वतंत्रता के लिए अपने जीवन की आहूति देने वालों को कभी भुलाया नहीं जा सकता बल्कि शहीद ही हमारी विरासत हैं और हमारा समाज हमेशा इनका ऋणी रहेगा। यह विचार उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री पंजाब श्री सुंदर शाम अरोड़ा ने आज शहीद-ए-आजम सरदार ऊधम सिंह के शहादत दिवस पर उनके नाम से बनने वाले सरकारी मैडिकल कालेज के स्थान पर जाकर उन्हें श्रद्धासुमन भेंट करते हुए रखे। इस दौरान उनके साथ डिप्टी कमिश्नर श्रीमती अपनीत रियात भी ने शहीद-ए-आजम को श्रद्धासुमन अर्पित किए।
श्री अरोड़ा ने कहा कि हमारे जिले के लिए गर्व की बात है कि शहीद ऊधम सिंह के नाम पर होशियारपुर में सरकारी मैडिकल कालेज बनने जा रहा है। उन्होंने मुख्य मंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह का धन्यवाद प्रकट करते हुए कहा कि उन्होंने कालेज का नाम युवाओं को देश भक्ति की प्रेरणा देने वाले शहीदे-ए-आजम ऊधम सिंह को समर्पित किया है, जो कि हमेशा समाज का मार्गदर्शन करता रहेगा।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मुख्य मंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की दूरदर्शी सोच के कारण आज जिले के सरकारी मैडिकल कालेज मिला है वहीं उन्होंने शहीद ऊधम सिंह को समर्पित कर बनने वाले इस कालेज की शोभा को और बढ़ा दिया है। उन्होंने कहा कि जलियांवाला बाग हत्याकांड के दोषियों में से एक माइकल ओडवायर को लंदन में गोली मारकर सरदार ऊधम सिंह ने बदला लिया था। उन्होंने कहा कि जिस वीर सपूत ने देश को अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया ऐसे सपूत हमेशा लोगों के दिलों में अमर रहते हैं। उन्होंने कहा कि अंग्रेजों के शासन से देश को आजादी दिलाने के लिए बलिदान देने वाले वीर पुत्र के प्रति देश हमेशा नतमस्तक रहेगा।
श्री अरोड़ा ने महान क्रांतीकारी शहीद ऊधम सिंह जी की शहादत पर उन्हें सलाम करते हुए कहा कि उनकी देशभक्ति व शहादत हमारी मौजूदा व आने वाली पीढिय़ों को हमेशा प्रेरित करती रहेगी। इस दौरान पंजाब स्टेड इंस्ट्रीयल डेवलेपमेंट कार्पोरेशन के वाइस चेयरमैन श्री ब्रह्मशंकर जिंपा, इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन एडवोकेट राकेश मरवाहा, एस.पी. श्री परमिंदर सिंह, डी.एस.पी श्री जगदीश राज, एस.एच.ओ. सदर श्री सतविंदर सिंह, श्री सुरिंदर पाल सिद्धू, श्री मनमोहन सिंह कपूर, श्री गुरदीप कटोच, श्री कृष्ण मनोचा भी उपस्थित थे।
- ਡੇਅਰੀ ਵਿਕਾਸ ਵਿਭਾਗ ਵਲੋਂ 2 ਹਫਤੇ ਡੇਅਰੀ ਸਿਖਲਾਈ ਕੋਰਸ 10 ਮਾਰਚ ਤੋਂ
- ਵਿਧਾਇਕ ਜਿੰਪਾ ਨੇ ਸ਼੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਰਵਿਦਾਸ ਨਗਰ ਦੁੱਧ ਉਤਪਾਦਕ ਸਭਾ ਦੇ 61 ਮੈਂਬਰਾਂ ਨੂੰ ਵੰਡੇ 9.64 ਲੱਖ ਰੁਪਏ ਦੇ ਬੋਨਸ ਚੈੱਕ
- ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ’ਚ ਪ੍ਰਧਾਨ ਮੰਤਰੀ ਇੰਟਰਨਸ਼ਿਪ ਸਕੀਮ ਲਾਗੂ, ਦੇਸ਼ ਦੀਆਂ ਟਾਪ 500 ਕੰਪਨੀਆਂ ਵਿੱਚ ਆਫ਼ਰ
- #BALAM_BALWINDER : पंडित मोहन लाल एसडी काॅलेज फाॅर विमेन, गुरदासपुर ने 3- स्टार रेटिंग प्राप्त कर राज्यभर में प्राप्त किया दूसरा स्थान
- ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਮਧੂ ਮੱਖੀ ਪਾਲਣ ਦੇ ਧੰਦੇ ਨੂੰ ਹੁਲਾਰਾ ਦੇਣ ਲਈ ਵਚਨਬੱਧ: ਜਸਵੀਰ ਸਿੰਘ ਰਾਜਾ ਗਿੱਲ
- #DGP_PUNJAB : POLICE BUSTS DRUG SMUGGLING NETWORK OPERATED BY USA-BASED SMUGGLER, 23KG HEROIN RECOVERED

EDITOR
CANADIAN DOABA TIMES
Email: editor@doabatimes.com
Mob:. 98146-40032 whtsapp