कैबिनेट मंत्री अरोड़ा ने गांव अज्जोवाल की पंचायत को विकास कार्यों के लिए दिया 10 लाख रुपए का चैक
होशियारपुर, 23 नवंबर (आदेश ):
उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री पंजाब सुंदर शाम अरोड़ा ने कहा कि शहरों के साथ-साथ गांवों में भी लगातार विकास कार्य करवाए जा रहे हैं व शहर की तर्ज पर गांवों में हर सुविधा मुहैया करवाई जा रही है। वे गांव अज्जोवाल की पंचायत को गांव में अलग-अलग विकास कार्यों के लिए 10 लाख रुपए का चैक सौंपने के दौरान संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि गांव के सर्वांगीण विकास के लिए पहले भी काफी ग्रांटे दी जा चुकी है और आने वाले समय में गांव में और भी विकास कार्य करवाए जाएंगे।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि गांवों में जहां नौजवानों के लिए खेल स्टेडियम बनाए गए हैं वहीं उन्हें रोजगार के अवसर भी दिलाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोगों को सरकार की ओर से चलाई जा रही अलग-अलग योजाओं के बारे में जानकारी होनी बहुत जरु री है, क्योंकि जानकारी से ही इन योजनाओं का फायदा उठाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि गांवों के सर्वांगीण विकास को लेकर पंजाब सरकार गंभीर है, जिसके लिए सरकार द्वारा गांवों में मूलभुत सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए लगातार प्रयास जारी है।
सुंदर शाम अरोड़ा ने कहा कि कोविड-19 के चलते सभी लोग सरकार व जिला प्रशासन की ओर से जारी हिदायतों का पालन करें और सामाजिक दूरी बनाएं रखे। इसके अलावा बाहर निकलते समय मास्क व समय-समय पर सैनेटाइजर का प्रयोग जरुर करें। उन्होंने कहा कि सावधानी अपना कर ही इस नामुराद वायरस से बचा जा सकता है। इस मौके पर सरपंच सतिंदर सिंह, राजन शर्मा, मोहिंदर काका, ज्ञान सिंह, जोगिंदर सिंह, मोहिंदर सिंह, बिंदू शर्मा, जसबीर सिंह, गुरदयाल सिंह, यशपाल ठाकुर, राम लुभाया, शिव कुमार, पंकज शंर्मा, परविंदर सिंह, तरलोक सिंह, कुलदीप आदि के अलावा अन्य गांव वासी भी उपस्थित थे।
—-
- ਡੇਅਰੀ ਵਿਕਾਸ ਵਿਭਾਗ ਵਲੋਂ 2 ਹਫਤੇ ਡੇਅਰੀ ਸਿਖਲਾਈ ਕੋਰਸ 10 ਮਾਰਚ ਤੋਂ
- ਵਿਧਾਇਕ ਜਿੰਪਾ ਨੇ ਸ਼੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਰਵਿਦਾਸ ਨਗਰ ਦੁੱਧ ਉਤਪਾਦਕ ਸਭਾ ਦੇ 61 ਮੈਂਬਰਾਂ ਨੂੰ ਵੰਡੇ 9.64 ਲੱਖ ਰੁਪਏ ਦੇ ਬੋਨਸ ਚੈੱਕ
- ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ’ਚ ਪ੍ਰਧਾਨ ਮੰਤਰੀ ਇੰਟਰਨਸ਼ਿਪ ਸਕੀਮ ਲਾਗੂ, ਦੇਸ਼ ਦੀਆਂ ਟਾਪ 500 ਕੰਪਨੀਆਂ ਵਿੱਚ ਆਫ਼ਰ
- #BALAM_BALWINDER : पंडित मोहन लाल एसडी काॅलेज फाॅर विमेन, गुरदासपुर ने 3- स्टार रेटिंग प्राप्त कर राज्यभर में प्राप्त किया दूसरा स्थान
- ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਮਧੂ ਮੱਖੀ ਪਾਲਣ ਦੇ ਧੰਦੇ ਨੂੰ ਹੁਲਾਰਾ ਦੇਣ ਲਈ ਵਚਨਬੱਧ: ਜਸਵੀਰ ਸਿੰਘ ਰਾਜਾ ਗਿੱਲ
- #DGP_PUNJAB : POLICE BUSTS DRUG SMUGGLING NETWORK OPERATED BY USA-BASED SMUGGLER, 23KG HEROIN RECOVERED

EDITOR
CANADIAN DOABA TIMES
Email: editor@doabatimes.com
Mob:. 98146-40032 whtsapp