CANADIAN DOABA TIMES : जर्मन वाया इटली एयर शिफ्टिंग के बाद पुहंचे 70 वर्षीय बजुर्ग की बंगा में ईलाज दौरान हुई मौत

–हॉस्पिटल प्रसाशन ने करोना की आशंका के कारण खून के सैंपल लेकर भेजे जांच लिए।
–बजुर्ग पहले से ही हार्ट का था मरीज
बंगा, (जोशी)
बंगा के सिविल हॉस्पिटल बंगा में जर्मन वाया इटली होकर आए  ईलाज दौरान एक बुजुर्ग की मौत से हडक़ंप मच गया। हॉस्पिटल प्रशासन ने बताया कि 6 मार्च को जर्मन वाया इटली 2 घंटे की एयर शिफ्टिंग वेट के बाद पुहंचे इस 70 वर्षीय बजुर्ग की आज सिविल हॉस्पिटल बंगा में ईलाज के दौरान मौत हो गई। हॉस्पिटल प्रशासन ने कोरोना की आशंका के कारण खून के सैंपल लेकर जांच लिए के लिए भेज दिए हैं। जानकारी के अनुसार बजुर्ग पहले से ही हार्ट का मरीज भी था।
–गांव पठलावा निवासी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मृत्यु कोरोना वायरस का शक भी बताया जा रहा है। बंगा सदर थाना के अधीन आते गांव पठलावा के एक बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मृत्यु का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बलदेव सिंह (70)  सुपुत्र जगन्नाथ निवासी पठलावा जो 7 मार्च को इटली से आया था। बलदेव सिंह को बुखार, खांसी व जुकाम आदि था। कल रात्रि लगभग 9.00 बजे उसे उपचार के लिए बंगा के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां उसकी आज सुबह तडक़ सार 4.00 बजे मृत्यु हो गई। उसकी मृत्यु को हार्ट अटैक का कारण बताया जा रहा है। क्योंकि मृतक दिल का भी मरीज था। लेकिन डॉक्टरों के मुताबिक उसको कोरोना वायरस के साथ भी जोडक़र देखा जा रहा है। इसी एहतिहात को देखते हुए मृतक के ब्लड सैंपल भी लेकर पीजीआई चंडीगढ़ भेज दिए गए हैं।

डॉक्टरों की 5 सदस्यों की टीम के दिशा निर्देशों के अनुसार जहां मृतक का संस्कार कर दिया गया है। रिपोर्ट आने तक घर के सभी सदस्यों को 14 दिन तक बाहर ना निकलने के आदेश भी दे दिए गए हैं। डॉक्टरों के मुताबिक अगर सैंपल पॉजिटिव आता है तो पूरे परिवार का कोरोना टेस्ट भी करवाया जाएगा। मृतक बलदेव सिंह दिल का मरीज भी था। जिसकी दवाई जालंधर के एक अस्पताल से चल रही थी। मृतक बलदेव सिंह के संस्कार पर सिर्फ चंद गिने हुए लोग ही शामिल हुए। फिलहाल गांव पठलावा में भी दहशत का माहौल है। जहां जिक्रयोग है कि मृतक र्कीतन सेवा करने के लिे विदेश गए थे। उन के साथ दो अन्य लोग भी इटली से वापस आए थे, पर वह पूरी तरह से तंदुरुस्त है।

Related posts

Leave a Reply