कोरोना वायरस से बचाव के प्रति घर-घर जागरुकता फैला रहा नगर निगम होशियारपुर: कमिश्नर नगर निगम
नगर निगम स्टाफ ने शहर में सफाई व्यवस्था सुचारु बनाने के साथ-साथ जरुरतमंदों तक पहुंचाई मदद
– शहर के सभी वार्डों को किया सैनेटाइज, लोगों को बांटे गए नि:शुल्क मास्क व सैनेटाइजर
होशियारपुर, 31 जुलाई (आदेश ) :
कमिश्नर नगर निगम होशियारपुर श्री बलबीर राज सिंह ने कहा कि पंजाब सरकार के मिशन फतेह के अंतर्गत नगर निगम होशियारपुर की ओर से जहां जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है वहीं जरुरतमंदों का हाथ भी थामा गया है।
उन्होंने कहा कि होशियारपुर वासियों को सुरक्षित रखने के लिए नगर निगम की ओर से सफाई के सभी प्रबंध यकीनी बनाए गए हैं और शहर वासियों के सहयोग से मिशन फतेह के अंतर्गत जागरुकता भी फैलाई जा रही है। उन्होंने कहा कि निगम की ओर से लोगों को नि:शुल्क मास्क वितरण के अलावा जागरुकता पैंफलेट भी वितरित किए गए हैं।
डिप्टी कमिश्नर श्रीमती अपनीत रियात के नेतृत्व में लॉकडाउन के दौरान से ही निगम के स्टाफ की ओर से जरुरतमंदों की मदद
श्री बलबीर राज सिंह ने बताया कि डिप्टी कमिश्नर श्रीमती अपनीत रियात के नेतृत्व में लॉकडाउन के दौरान से ही निगम के स्टाफ की ओर से जरुरतमंदों की मदद करनी शुरु कर दी गई थी। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के दौरान निगम के स्टाफ ने २० हजार से ज्यादा लोगों के घर-घर जाकर राशन व जरुरतमंदों तक भोजन पहुंचाया। उन्होंने कहा कि हर वार्ड को सैनेटाइज करने के लिए विशेष अभियान चलाया गया। इसके अलावा झुज्गी झोंपडिय़ों में जाकर लोगों को मास्क व सैनेटाइजर भी वितरित किए गए। शहर के सभी बाजारों व मोहल्लों में जाकर लोगों को कोरोना वायरस के प्रति जागरुक करने का सिलसिला लगातार जारी है।
मिशन फतेह के अंतर्गत कोरोना से सुरक्षित रहने के लिए सावधानियां अपनाने का संदेश
उन्होंने कहा कि जो लोग होम क्वारंटीन किए जाते थे उनके घरों में निगम कर्मचारियों की ओर से गारवेज भी एकत्र कर लाया जाता था।
कमिश्नर नगर निगम ने कहा कि निगम की ओर से मिशन फतेह के अंतर्गत कोरोना से सुरक्षित रहने के लिए सावधानियां अपनाने का संदेश घर-घर पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि नियमों का पालन कर एक जिम्मेदार नागरिक की तरह ही घर से बाहर निकला जाए। उन्होंने कहा कि घर से बाहर जाते समय मास्क पहनना बहुत जरुरी है। इसके अलावा सामाजिक दूरी व समय-समय पर हाथों को धोने जैसी सावधानियां अपनाने से कोरोना से बचा जा सकता है। उन्होंने कहा कि मिशन फतेह के अंतर्गत शहर वासियों की एकजुटता के कारण पैदा हुई जन लहर के चलते जल्द कोरोना के खिलाफ जंग जीत ली जाएगी।
- #DC_JAIN_HSP : ਨਸ਼ਿਆਂ ਦੀ ਗ੍ਰਿਫਤ ’ਚ ਆਏ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਦੇ ਮੁੜ ਵਸੇਬੇ ਲਈ ਹਰ ਸੰਭਵ ਮਦਦ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇਗੀ
- #SSP_MALIK : ਗੜ੍ਹਦੀਵਾਲ ਵਾਸੀ ਸਤਪਾਲ ਦੀ 38 ਲੱਖ ਦੀ ਪ੍ਰਾਪਰਟੀ ਫਰੀਜ਼ ਕਰਨ ਦੇ ਹੁਕਮ, ਓਪਰੇਸ਼ਨ ਸੀਲ-9 ਤਹਿਤ 11 ਇੰਟਰ ਸਟੇਟ ਨਾਕਿਆਂ ’ਤੇ ਚੈਕਿੰਗ ਜਾਰੀ
- ਆਰਮੀ ਦੀ ਅਗਨਵੀਰ ਭਰਤੀ ਲਈ ਰਜਿਸਟ੍ਰੇਸ਼ਨ 8 ਮਾਰਚ ਤੋਂ
- #SSP_MALIK leads in checking at 11 interstate naka : Operation SEAL-09
- ਡੇਅਰੀ ਵਿਕਾਸ ਵਿਭਾਗ ਵਲੋਂ 2 ਹਫਤੇ ਡੇਅਰੀ ਸਿਖਲਾਈ ਕੋਰਸ 10 ਮਾਰਚ ਤੋਂ
- ਵਿਧਾਇਕ ਜਿੰਪਾ ਨੇ ਸ਼੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਰਵਿਦਾਸ ਨਗਰ ਦੁੱਧ ਉਤਪਾਦਕ ਸਭਾ ਦੇ 61 ਮੈਂਬਰਾਂ ਨੂੰ ਵੰਡੇ 9.64 ਲੱਖ ਰੁਪਏ ਦੇ ਬੋਨਸ ਚੈੱਕ

EDITOR
CANADIAN DOABA TIMES
Email: editor@doabatimes.com
Mob:. 98146-40032 whtsapp