UPDATED..दसूहा में गैंगस्टरों ने लाइसेंसी रिवाल्वर छीनने के लिए …READ MORE

दसूहा में गैंगस्टरों ने लाइसेंसी रिवाल्वर छीनने के लिए किया था कत्ल,एक गिरफ्तार, 2 अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर
दसूहा 29 जुलाई (चौधरी) :दसूहा : डी एस पी भनोट उप कप्तान पुलिस सब डिवीजन दसूहा के दिशानिर्देशों अनुसार ह्यूमन तथा टैक्निकल इंटेलीजेंस तौर पर की गई तफदीश के आधार पर दसूहा में हुए मर्डर कांड की गुत्थी सुलजा लिया गया है।दसूहा पुलिस को अरविंदर सिंह पुत्र बख्तावर सिंह निवासी देवदास थाना मुकेरियां दर्ज करवाया कि उसके ताया का लडका परमजीत सिंह उर्फ सोढ़ी जो दाना मंडी दसूहा के नजदीक कार बजार की दुकान करता है जो कि 20 जुलाई को अपनी दुकान कार बाजार दसूहा उपस्थित था तो वक्त करीब 6 बजे शाम 2 अज्ञात नौजवान आए तथा उसके भाई परमजीत सिंह को गोली मारकर उसका रिवाल्वर छीन कर मौके पर फरार हो गए। परमजीत सिंह उर्फ सोढ़ी को जख्मी हालत में इलाज के लिए सिविल अस्पताल दसूहा में दाखिल करवाया ।

इलाज के दौरान 8/8.30 बजे रात परमजीत सिंह की मौत हो गई थी। जिस पर मुकदमा दर्ज करके तफदीश अमल में लाई गई। पुलिस ने कत्ल की गुत्थी को चुनौती की तौर पर लेते हुए कत्ल वाले दिन विभिन्न थयूरियों पर काम करते हुए ह्यूमन टैक्निकल तथा टैक्निकल इंटेलीजेंस के जरिए आरोपियों का सुराग लगाकर बडी सफलता हासिल की है। पुलिस ने एक आरोपी भूपिंदर सिंह उर्फ भिंदा पुत्र सरदार सिंह कोम जट्ट निवासी जंडोर थाना दसूहा जिला होशियारपुर 28 जुलाई को गिरफ्तार किया थाा ।पुलिस आज उसे अदालत में पेश कर 5 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया है। पुलिस पूछताछ के दौरान उसने बताया कि इस वारदात को उसने अपने दो अन्य साथियों पारू तथा जस्सी निवासी नवांशहर के साथ मिलकर अंजाम दिया था।जिनको गिरफ्तार करने के लिए पुलिस दवारा छापेमारी की जा रही है।

आरोपी पारू तथा जस्सी निवासी नवांशहर के खिलाफ भी कई अपराधिक मामले दर्ज हैं और दोनों आरोपी पुलिस की पकड से बाहर हैं:
आरोपी भूपिंदर खिलाफ दर्ज मुकदमों का विवरण : 
1 मुकदमा नंबर 148, 11-09-18 अ ध 399,402 भ द   25/54/59 असला एक्ट थाना भोगपुर ।
2. मुकदमा नंबर 75, 06-12-17 अ ध 302,120 बी 148, 149,506 भ द 25/54/59 असला एक्ट थाना गढ़दीवाला ।
3. मुकदमा नंबर  25, 01-02-15 अ द  341,342,323 , 506,34  भ द थाना दसूहा।
4. मुकदमा नंबर 278,02-10-15 अ द 452,323,324 ,427,506,34 भ द थाना दसूहा। 
5,मुकदमा नंबर  43,24-03-16 अ द 323,324,452,148 ,149  भ द थाना दसूहा। 
6.  मुकदमा नंबर 81, 02-07-11 अ.1 323,324,148 ,149,120 बी भ द थाना दसूहा। 

एक प्रश्न के उतर में डी एस पी दसूहा ने बताया कि पुलिस को एक 32 बोर पिस्टल का खोल तथा सिक्का घटना स्थल से बरामद हुआ था इसी लिए मृतक के शरीर से गोली बरामद नहीं हो सकी थी। उन्होंने यह भी बताया कि तीनों आरोपियों में से भिंदा ही स्थानीय था जो क्षेत्र का जानकर था। तीनों आरोपी किसी बडी बारदात को अंजाम देने की फिराक में कत्ल से पहले चार पांच दिन दसूहा के अलग अलग बाजारों में घूमते रहे।

अलग अलग जगह से ली सी सी टी वी फुटेज ने भी पुलिस के काम को आसान कर दिया। आरोपी भिंदा जो जंडोर का निवासी है उसे पहले से मालूम था कि मृतक परमजीत सिंह उर्फ सोढ़ी के पास 32 बोर का रिवाल्वर है। इसलिए उस दिन अचानक मंडी में आने पर दुकान खुली देकर मृतक का रिवाल्वर छीनने का मन बना लिया। मृतक के गोली लगने के बाद भिंदा तथा दोनों अन्य साथी बारदात को अंजाम देने के बाद गांव जंडोर पहुंच गए। आरोपी भिंदा अपने घर तथा दोनों अन्य आरोपी रातों रात नवांशहर के लिए निकल गए। यहां यह भी उल्लेखनीय है कि नवांशहर के दोनों आरोपियों पर विभिन्न थानों पहले ही कई मामले दर्ज हैं तथा पहले ही भगोडे है। कत्ल वाले दिन नवांशहर शहर आरोपी दुकान के अंदर जाकर मृतक परमजीत सिंह उर्फ सोढ़ी से बातचीत करने लग गए थे जबकि भिंदा दुकान के बाहर खडा पहरा दे रहा था जैसे ही रिवाल्वर छीन कर दोनों आरोपी बाहर निकले तो भिंदा ने बाहर से दुकान का छटटर बंद कर दिया था और तीनों फरार हो गए थे। 

Related posts

Leave a Reply