दसूहा 21 जुलाई (चौधरी) : सोमवार शाम सब्जी मंडी के नजदीक प्रापर्टी व गाडिय़ां सेल परचेज डीलर परमजीत सिंह उर्फ सोढ़ी कत्ल कांड में दसूहा पुलिस द्वारा दो अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ धारा 302,392भ/द 25/27-54-59 एक्ट के अधीन केस दर्ज किया गया है। अरविंदर सिंह पुत्र बख्तावर सिंह निवासी देवदास दसूहा ने पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई है मेरा भाई परमजीत सिंह उर्फ सोढ़ी ( 47)अपनी दुकान कार बाजार दसूहा नजदीक सब्जी मंडी दसूहा में मौजूद था कि वक्त करीब 6 बजे शाम दो अज्ञात व्यक्ति दुकान पर आए तथा उसके भाई परमजीत सिंह को पिस्टल के साथ गोली मारकर उसका रिवाल्वर छीन कर भाग गए। जिसके चलते इलाज दौरान मेरे भाई परमजीत सिंह की दसूहा अस्पताल में मौत हो गई। दसूहा पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई करते हुए दो अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ धारा 302,392भ/द 25/27-54-59 एक्ट के अधीन केस दर्ज किया है।
आज दसूहा सिविल अस्पताल के डाक्टर के पैनल द्वारा परमजीत सिंह का पोस्ट मार्टम किया जाना था। जानकारी के अनुसार दसूहा के डाक्टरों द्वारा पोस्ट मार्टम नहीं किया जिसके लिए होशियारपुर से डाक्टर मंगवाए गए। दसूहा पुलिस बार बार सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद गहन जांच में जुटी हुई है। पुलिस चाहे तो आरोपियों तक जल्द पहुंच सकती है।
यहाां उल्लेखनीय है कि दुकान के अंदर लगे सी सी टी वी फुटेज की जांच अनुसार परमजीत सिंह पुत्र स्वर्गीय कुलवंत सिंह वासी देवीदास जोकि दसूहा दाना मंडी में गाडियां सेल परचेज तथा प्रापर्टी का काम करने का काम करता था। सोमवार शाम 6 बजे के करीब खोली दुकान पर 2 अज्ञात नौजवान आए। आए दोनोंं व्यक्तियों ने परमजीत सिंह से काफीी समय दुकान के सामने बातचीत की।
जैसेे ही दुकानदार परमजीत सिंह से दुकान के अंदर बने कैबिन में गया तो दोनों अज्ञात व्यक्ति भी दुकानदार के पीछे कैबिन में चले गए। कैबिन में पहुंचे ही एक व्यक्ति द्वारा दुकानदार की छाती पर पिस्तौल तान दी। जिसके चलते तीनों लोगों में हाथापाई हुई। जिससे एक नौजवान ने अपनी पिस्तौल से परमजीत सिंह पर गोली दाग दी।गोली दुकानदार परमजीत सिंह की जांघ में लगी।जिससे वह नीचे गिर गया।दोनों नौजवानों के बाहर आते ही उनके साथी तीसरे नौजवान ने दुकान का शटर नीचे फैंक दिया। दुकानदार परमजीत सिंह हिम्मत करके दुकान का शटर उठाकर बाहर निकले और साथ में शराब के ठेके पर आए युवक को आवाज लगाई। उन्होंने उस युवक से अपनी कार की चाबी मंगवाकर उसे सिविल अस्पताल छोड़ने को कहा।
सिविल अस्पताल में तकरीबन डेढ घंटे की मशक्कत के बाद डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।सूत्रों के अनुसार यह भी जानकारी मिली है कि दुकानदार परमजीत सिंह के पास भी लाइसेंसी रिवाल्वर थी परंतु जांच के दौरान अभी तक वह भी नहीं मिली है। सूत्रों का कहना है कि हमला करने वाले नौजवानों द्वारा उनकी लाइसेंस रिवाल्वर भी लेकर फरार हो गए हैं। दुकान में लगे सी सी टी वी फुटेज में सारी घटना कैद हो गई थी। दसूहा पुलिस विभिन्न पहलुओं पर अपनी जांच आगे बढा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद यह पता चलेगा कि जो गोली परमजीत सिंह को लगी वह कौन से पिस्टल से चली है।
- ਡੇਅਰੀ ਵਿਕਾਸ ਵਿਭਾਗ ਵਲੋਂ 2 ਹਫਤੇ ਡੇਅਰੀ ਸਿਖਲਾਈ ਕੋਰਸ 10 ਮਾਰਚ ਤੋਂ
- ਵਿਧਾਇਕ ਜਿੰਪਾ ਨੇ ਸ਼੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਰਵਿਦਾਸ ਨਗਰ ਦੁੱਧ ਉਤਪਾਦਕ ਸਭਾ ਦੇ 61 ਮੈਂਬਰਾਂ ਨੂੰ ਵੰਡੇ 9.64 ਲੱਖ ਰੁਪਏ ਦੇ ਬੋਨਸ ਚੈੱਕ
- ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ’ਚ ਪ੍ਰਧਾਨ ਮੰਤਰੀ ਇੰਟਰਨਸ਼ਿਪ ਸਕੀਮ ਲਾਗੂ, ਦੇਸ਼ ਦੀਆਂ ਟਾਪ 500 ਕੰਪਨੀਆਂ ਵਿੱਚ ਆਫ਼ਰ
- #BALAM_BALWINDER : पंडित मोहन लाल एसडी काॅलेज फाॅर विमेन, गुरदासपुर ने 3- स्टार रेटिंग प्राप्त कर राज्यभर में प्राप्त किया दूसरा स्थान
- ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਮਧੂ ਮੱਖੀ ਪਾਲਣ ਦੇ ਧੰਦੇ ਨੂੰ ਹੁਲਾਰਾ ਦੇਣ ਲਈ ਵਚਨਬੱਧ: ਜਸਵੀਰ ਸਿੰਘ ਰਾਜਾ ਗਿੱਲ
- #DGP_PUNJAB : POLICE BUSTS DRUG SMUGGLING NETWORK OPERATED BY USA-BASED SMUGGLER, 23KG HEROIN RECOVERED

EDITOR
CANADIAN DOABA TIMES
Email: editor@doabatimes.com
Mob:. 98146-40032 whtsapp