(बांध परियोजना के कार्यलय समक्ष रोष प्रगट करते हुये सांझी ऐक्शन कमेटी के सदस्य)
पंजाब सरकार के विरोध में की जम कर नारेबाजी,पंजाब की कांग्रेस सरकार में करनी और कथनी मे भारी अंत्तर
संवाददाता सूत्र 9855963127 जुगियाल /पठानकोट ( के के हैप्पी) : रणजीत सागर बांध परियोजना की सांझा ऐक्शन कमेटी की ओर से जिला कनवीनर गुरनाम सिंह सैनी के नेतृत्व में पंजाब यूटी कर्मचारियों व सेवा मुक्त कर्मचारी मंच के आह्मन पर बांध परियोजना के चीफ इंजीनियर कार्यालय के बाहर काले बिल्ले लगा कर सरकार द्वारा जारी कर्मचारी विरोधी जारी अधिसूचना की प्रतियां जलाई और जम कर रोष प्रदर्शन किया।
इस रोष प्रदर्शन को संबोधित करते हुए सांझा ऐक्शन कमेटी के जिला संयोजक गुरनाम सैनी, पंजाब कर्मचारी दल के प्रधान सलविंद्र सिंह लाधुपुर, सीटू के प्रधान जसवंत सिंह, पंप ओपरेटर यूनियन के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह काश्तीवाल,चरण कमल शर्मा, रोशन लाल भगत ने पंजाब सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि पंजाब सरकार केंद्र सरकार की तर्ज पर उनको वेतन आयोग की सिफारिशों को लागू करने की साजिश रच रही है, जिससे पंजाब में कार्यरत कर्मचारियों को भारी वित्तिय हानि होने की संभावना है।
उन्होंने बताया कि पहले ही पंजाब सरकार जल स्त्रोत विभाग व अन्य विभागों में पुनर्गठन करने की योजना के तहत हजारों पदों का समाप्त करने के लिए निर्णय ले चुकी है, जिससे पंजाब में और भी बेरोजगारी बढ़ेगी। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि पंजाब सरकार ने युवाओं को घर घर रोजगार देने का अपने घोषणा पत्र में वादा किया था पर नई भर्ती के लिए सरकार कुछ ना कर अपनी सरकार विरोधी नीतियों को उजागर कर रही है। कर्मचारियों के बनते डीऐ के बकाए, डीए की किश्तों, वेतन आयोग की सिफारिशों तथा अन्य उचित मांगों को लागू नहीं कर रही है बल्कि इसके विपरीत लगातार कर्मचारी विरोधी निर्णय लिए जा रहे है।
उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार शीघ्र अपने जारी किए हुए कर्मचारी विरोधी नीतियों की अधिसूचना को वापिस ले नहीं तो सभी कर्मचारी संगठन एकजुट हो कर 31 जुलाई तक इसी प्रकार काले बिल्ले लगा कर रोष प्रदर्शन करते रहेगे। इस अवसर पर जिला कनवीनर गुरनाम सिंह सैनी, जसवंत सिंह संधू, सलविंदर सिंह लाधुपूर, भूपेंद्र सिंह काश्तीवाल, सुङ्क्षरद्र सिंह मान,रोशन लाल भगत, निशान सिंह भिंडर, सतिंद्र पराशर, चरणकमल शर्मा,नरेश बजाज, निर्वेश डोगरा, विजय कुमार, सतिंदर प्रशाशर, रणजीत सिंह, दविंदर कुमार व अन्य उपस्थित थे।
- ਡੇਅਰੀ ਵਿਕਾਸ ਵਿਭਾਗ ਵਲੋਂ 2 ਹਫਤੇ ਡੇਅਰੀ ਸਿਖਲਾਈ ਕੋਰਸ 10 ਮਾਰਚ ਤੋਂ
- ਵਿਧਾਇਕ ਜਿੰਪਾ ਨੇ ਸ਼੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਰਵਿਦਾਸ ਨਗਰ ਦੁੱਧ ਉਤਪਾਦਕ ਸਭਾ ਦੇ 61 ਮੈਂਬਰਾਂ ਨੂੰ ਵੰਡੇ 9.64 ਲੱਖ ਰੁਪਏ ਦੇ ਬੋਨਸ ਚੈੱਕ
- ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ’ਚ ਪ੍ਰਧਾਨ ਮੰਤਰੀ ਇੰਟਰਨਸ਼ਿਪ ਸਕੀਮ ਲਾਗੂ, ਦੇਸ਼ ਦੀਆਂ ਟਾਪ 500 ਕੰਪਨੀਆਂ ਵਿੱਚ ਆਫ਼ਰ
- #BALAM_BALWINDER : पंडित मोहन लाल एसडी काॅलेज फाॅर विमेन, गुरदासपुर ने 3- स्टार रेटिंग प्राप्त कर राज्यभर में प्राप्त किया दूसरा स्थान
- ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਮਧੂ ਮੱਖੀ ਪਾਲਣ ਦੇ ਧੰਦੇ ਨੂੰ ਹੁਲਾਰਾ ਦੇਣ ਲਈ ਵਚਨਬੱਧ: ਜਸਵੀਰ ਸਿੰਘ ਰਾਜਾ ਗਿੱਲ
- #DGP_PUNJAB : POLICE BUSTS DRUG SMUGGLING NETWORK OPERATED BY USA-BASED SMUGGLER, 23KG HEROIN RECOVERED

EDITOR
CANADIAN DOABA TIMES
Email: editor@doabatimes.com
Mob:. 98146-40032 whtsapp