BREAKING.. कृपाल कालोनी दसूहा में करोना से हुई पहली मौत,स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कप,लोगों में दहशत का माहौल

कृपाल कालोनी दसूहा में करोना से पहली मौत ,स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कप,लोगों में दहशत का माहौल 


दसूहा 17 जुलाई (चौधरी) : स्थानीय शहर के करोना पॉजिटिव जालंधर में दाखिल मरीज की आज दोपहर डेढ बजे मृत्यु होने का समाचार मिला है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 15 जुलाई को 58 वर्षीय रघवीर सिंह पुत्र भाग सिंह निवास कृपाल कालोनी दसूहा की आज दोपहर डेढ बजे जालंधर एक प्राइवेट अस्पताल में मृत्यु होने का समाचार है।

स्वास्थ्य विभाग की जानकारी अनुसार मृत्यु के बाद इसकी रिपोर्ट करोना पाॅजटिव आई है।यहां यह भी उल्लेखनीय है कि यह व्यक्ति हार्ट की बीमारी के कारण जालंधर में जेरे इलाज था। आज 10/15 परिजनों की उपस्थिति में स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा आज दसूहा के श्मशानघाट प्राचीन पांडव सरोवर में अंतिम संस्कार कर दिया गया। 

Related posts

Leave a Reply