शिरोमणि अकाली दल अमेरिका के पूर्व प्रधान मंजीत सिंह दसूहा ने शिअद के सभी पदों से दिया इस्तीफा
कहा : अभी किसी अन्य पार्टी में जाने का नहीं लिया फैसला
दसूहा 18 जुलाई (चौधरी) :शिरोमणि अकाली दल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मंजीत सिंह दसूहा ने शिरोमणि अकाली दल के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। मंजीत सिंह दसूहा ने इस सबंधी फोन पर जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी की ओर से लगातार गलत फैसले लिए जा रहे हैं। अकाली दल की सरकार के दौरान जो गुरू ग्रंथ साहिब की बेअदबी हुई बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। इसे लेकर लोगों में रोष बढ़ता जा रहा है। अब डेरा सच्चा सौदा प्रमुख को पोशाक भेंट करने की बात भी सामने आई है। इसी के चलते वह पार्टी छोड़ने को मजबूर हो गया हूँ।
मनजीत सिंह दसूहा ने बताया कि वह शिरोमणि अकाली दल अमेरिका के भी प्रधान रह चुके हैं और विदेशों में भी पार्टी को मजबूत करने के लिए अहम भूमिका निभाई है। शिरोमणि अकाली दल अपने धार्मिक ऐजेंडे को छोड बिजनेस की दौड में लगा हुआ हैं। एक सबाल के जबाब में मनजीत सिंह दसूहा ने कहा कि अभी तक उनका किसी भी पार्टी में जाने का कोई विचार नहीं हैै।
सबसे पहले यह बात देखी जाएगी कि कौन सी पार्टी सिखों की भावनाओं से खिलवाड़ नहीं कर रही। उन्होंने कहा अब यह देखना है कौन सी पार्टी पंजाब के विकास के लिए कार्य करेगी और पंजाब की मुश्किलों को हल करने वाली हो। उन्होंने कहा कि शिरोमणि अकाली दल पंथक मुद्दों को उठाने वाली पार्टी थी पर अब अपने सही रास्ते से भटक चुकी है।
- ਡੇਅਰੀ ਵਿਕਾਸ ਵਿਭਾਗ ਵਲੋਂ 2 ਹਫਤੇ ਡੇਅਰੀ ਸਿਖਲਾਈ ਕੋਰਸ 10 ਮਾਰਚ ਤੋਂ
- ਵਿਧਾਇਕ ਜਿੰਪਾ ਨੇ ਸ਼੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਰਵਿਦਾਸ ਨਗਰ ਦੁੱਧ ਉਤਪਾਦਕ ਸਭਾ ਦੇ 61 ਮੈਂਬਰਾਂ ਨੂੰ ਵੰਡੇ 9.64 ਲੱਖ ਰੁਪਏ ਦੇ ਬੋਨਸ ਚੈੱਕ
- ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ’ਚ ਪ੍ਰਧਾਨ ਮੰਤਰੀ ਇੰਟਰਨਸ਼ਿਪ ਸਕੀਮ ਲਾਗੂ, ਦੇਸ਼ ਦੀਆਂ ਟਾਪ 500 ਕੰਪਨੀਆਂ ਵਿੱਚ ਆਫ਼ਰ
- #BALAM_BALWINDER : पंडित मोहन लाल एसडी काॅलेज फाॅर विमेन, गुरदासपुर ने 3- स्टार रेटिंग प्राप्त कर राज्यभर में प्राप्त किया दूसरा स्थान
- ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਮਧੂ ਮੱਖੀ ਪਾਲਣ ਦੇ ਧੰਦੇ ਨੂੰ ਹੁਲਾਰਾ ਦੇਣ ਲਈ ਵਚਨਬੱਧ: ਜਸਵੀਰ ਸਿੰਘ ਰਾਜਾ ਗਿੱਲ
- #DGP_PUNJAB : POLICE BUSTS DRUG SMUGGLING NETWORK OPERATED BY USA-BASED SMUGGLER, 23KG HEROIN RECOVERED

EDITOR
CANADIAN DOABA TIMES
Email: editor@doabatimes.com
Mob:. 98146-40032 whtsapp