दसूहा 6 अगस्त(चौधरी) :तरनतारन में जहरीली अवैध शराब के कारण सौ से अधिक हुई मौतों के कारण दसूहा पुलिस ने आज अवैध शराब का धंधा करने वालों के खिलाफ बडी कारवाई करते हुए उनकी कमर तौडने में सफलता हासिल की है। हालाकि पुलिस रेड तो पहले भी करती रही है परंतु उनका नैटवर्क तोडने में सफलता हासिल की है।आज सुबह 4 बजे के करीब मंड एरिया बेगपुर तथा टेरकियाणा में पुलिस ने 400 किलो लाहन बरामद कर नष्ट की। वहीं व्यास दरिया को पार करने के लिए तथा अवैध धंधा चलाने के लिए तस्करों द्वारा प्रयोग की जाने वाली पांच किश्तियों व अन्य सामान बरामद करने में सफलता हासिल की है।
डी एस पी दसूहा अनिल भनोट तथा एस एच ओ दसूहा गुरदेव सिंह ने बताया कि आज का सर्च आप्रेशन सुबह 4 बजे से शुरू होकर दोपहर दो ढाई बजे तक चला। उन्होंने यह भी बताया कि अवैध शराब किसकी थी इस बारे में भी अपने संपर्क सूत्रों को आदेश जारी कर दिए हैं और जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।उन्होंने यह भी बताय कि अवैध शराब रूपी जहर को बेचने वाले गुरदासपुर जिले से आकर यहां दसूहा, मुकेरियां व टांडा के क्षेत्र में शराब का धंधा करते हैं।
आज चलाए गए आप्रेशन में गुरदासपुर पुलिस अपने क्षेत्र में कारवाई की तथा दसूहा पुलिस ने अपने क्षेत्र में की ताकि इन तस्करों के नैटवर्क का सफाया किया जा सके। उन्होंने यह भी बताय कि आगे से यह तस्कर दसूहा के क्षेत्र शराब का धंधा कर सकें इसलिए पक्के पुलिस नाके व्यास दरिया के साथ साथ लगाए गए हैं जोकि इन पर नकेल कसने के लिए काफी है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि दसूहा क्षेत्र में किसी भी ऐसा जहर बेचने वाले व्यक्ति किसी भी कीमत बख्शा नहीं जाएगा।
- ਡੇਅਰੀ ਵਿਕਾਸ ਵਿਭਾਗ ਵਲੋਂ 2 ਹਫਤੇ ਡੇਅਰੀ ਸਿਖਲਾਈ ਕੋਰਸ 10 ਮਾਰਚ ਤੋਂ
- ਵਿਧਾਇਕ ਜਿੰਪਾ ਨੇ ਸ਼੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਰਵਿਦਾਸ ਨਗਰ ਦੁੱਧ ਉਤਪਾਦਕ ਸਭਾ ਦੇ 61 ਮੈਂਬਰਾਂ ਨੂੰ ਵੰਡੇ 9.64 ਲੱਖ ਰੁਪਏ ਦੇ ਬੋਨਸ ਚੈੱਕ
- ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ’ਚ ਪ੍ਰਧਾਨ ਮੰਤਰੀ ਇੰਟਰਨਸ਼ਿਪ ਸਕੀਮ ਲਾਗੂ, ਦੇਸ਼ ਦੀਆਂ ਟਾਪ 500 ਕੰਪਨੀਆਂ ਵਿੱਚ ਆਫ਼ਰ
- #BALAM_BALWINDER : पंडित मोहन लाल एसडी काॅलेज फाॅर विमेन, गुरदासपुर ने 3- स्टार रेटिंग प्राप्त कर राज्यभर में प्राप्त किया दूसरा स्थान
- ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਮਧੂ ਮੱਖੀ ਪਾਲਣ ਦੇ ਧੰਦੇ ਨੂੰ ਹੁਲਾਰਾ ਦੇਣ ਲਈ ਵਚਨਬੱਧ: ਜਸਵੀਰ ਸਿੰਘ ਰਾਜਾ ਗਿੱਲ
- #DGP_PUNJAB : POLICE BUSTS DRUG SMUGGLING NETWORK OPERATED BY USA-BASED SMUGGLER, 23KG HEROIN RECOVERED

EDITOR
CANADIAN DOABA TIMES
Email: editor@doabatimes.com
Mob:. 98146-40032 whtsapp