LATEST: दिल्ली पुलिस ने दीप सिद्धू, जुगराज सिंह, गुरजोत सिंह और गुरजंट सिंह की गिरफ्तारी की सूचना देने वाले को एक लाख रुपए का नकद ईनाम देने की घोषणा की

नई दिल्ली : 26 जनवरी के दिन किसानों की ट्रैक्टर रैली के दौरान लाल किले पर हुई हिंसा के आरोपी दीप सिद्धू पर दिल्ली पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। दिल्ली पुलिस ने दीप सिद्धू, जुगराज सिंह, गुरजोत सिंह और गुरजंट सिंह की गिरफ्तारी की सूचना देने वाले को एक लाख रुपए का नकद ईनाम देने की घोषणा की है। ये लोग लाल किले पर धार्मिक झंडा फहराने और लोगों को हिंसा के लिए उकसाने में शामिल थे।

 पुलिस ने हिंसा में शामिल चार अन्य लोगों पर 50-50 हजार का ईनाम रखा है। हिंसा में संलिप्तता के लिए जाजबीर सिंह, बूटा सिंह, सुखदेव सिंह और इकबाल सिंह की गिरफ्तारी के लिए प्रत्येक को 50,000 रुपए देने की घोषणा की गई है। 

Related posts

Leave a Reply