नौजवान किसानों की ओर से कृषि सुधार कानून के विरोध में रिलायंस पंप सुजानपुर में दिया धरना

सुजानपुर 11 अक्टूबर(राजिंदर सिंह राजन /अविनाश) : नौजवान किसानों की ओर से आज सुजानपुर में रिलायंस के पेट्रोल पंप के बाहर कृषि सुधार कानून के विरोध में इंद्रपाल सिंह तथा गुरपाल सिंह पाली  की अध्यक्षता में रोष धरना दिया गया इस मौके पर किसानों की ओर से देश की केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की गई तथा काले झंडे लहराकर प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर  किसान नेताओं ने अपने अपने विचार पेश किए इस अवसर पर केवल सिंह कंग, गुरपाल सिंह पाली, तथा इंद्रपाल ने  कहां की देश की नरेंद्र मोदी की केंद्र सरकार की ओर से जो किसान विरोधी कानून पास किए गए हैं वह उसका पुरजोर विरोध करते हैं।

उन्होंने कहा कि इन कानूनों से देश का किसान पूरी तरह से बर्बाद हो जाएगा उन्होंने कहा कि एक साजिश के तहत यह कानून बनाए गए हैं जिसका खामियाजा इस सरकार को भुगतना पड़ेगा उन्होंने कहा कि इसके विरोध में उनका यह संघर्ष है लगातार चलता रहेगा उक्त कानूनों के पास हो जाने से मंडीकरण तबाह हो जाएगा प्राइवेट कंपनियों का एकाधिकार हो जाएगा किसानों को उनकी फसल का सही मूल्य नहीं मिलेगा उन्होंने कहा कि देश का किसान पहले ही काफी आर्थिक बदहाली का सामना कर रहा है ऐसे में उक्त कानून पास होने से किसान पूरी तरह से तबाह हो जाएंगे उन्होंने कहा कि जब तक उक्त काला कानून रद्द नहीं होता तब तक उनका धरना प्रदर्शन चलता रहेगा इससे मौके पर मलकीत सिंह ,सुबेग सिंह, एडवोकेट जितेंद्र सिंह ,राजा, केवल सिंह कंग  सुखबीर सिंह आदि उपस्थित थे 

Related posts

Leave a Reply