महाराणा प्रताप खेल मैदान का कैबिनेट मंत्री अरुणा चौधरी ने उद्घाटन कर जनता को किया समर्पित
दीनानगर / पठानकोट (राजिंदर सिंह राजन, अविनाश) : ग्राम पंचायत अवांखा में बनाए गए नए महाराणा प्रताप खेल मैदान का उद्घाटन करते कैबिनेट मंत्री अरुणा चौधरी ने जनता को समर्पित कर दिया।गांव में करवाए गए एक कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच गीता ठाकुर ने की जबकि जोन इंचार्ज ठाकुर यशपाल सिंह ने सीनियर कांग्रेसी पार्टी नेता अशोक चौधरी और कैबिनेट मंत्री अरुणा चौधरी का स्वागत किया। एडवोकेट ठाकुर नरेश सिंह ने स्टेज की भूमिका निभाई।
इस दौरान कैबिनेट मंत्री अरुणा चौधरी ने ओपन जिम का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी को नशे से दूर रखने और तंदुरुस्ती के लिए यह प्रयास किया गया है।इसमें सरपंच गीता ठाकुर और जोन इंचार्ज ठाकुर यशपाल द्वारा कराए गए कार्य की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि वह अपने इस गांव को एक बढ़िया रोल मॉडल गांव बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी। उन्होंने कहा कि गांव की सफाई शहर की तरह करवा कर इसके आसपास पेड़ लगाना और इंटरलॉक टाइल लगाकर सुबह की सैर के लिए जनता को भेंट करने का लक्ष्य है।
इस दौरान अशोक चौधरी ने भी अपने गांव वासियों को संबोधित किया और बधाई दी। इस मौके पर खेलों में अच्छा प्रदर्शन करने वाले बच्चों को मेडल और शील्ड देकर सम्मानित किया, जबकि खिलाड़ियों को क्रिकेट की किटें भेंट की गई। अंत में गांव की सरपंच गीता ठाकुर ने कैबिनेट मंत्री अरुणा चौधरी और अशोक चौधरी को सम्मानित किया। इस मौके पर मीडिया इंचार्ज कांग्रेस और विशेष सहायक दीपक भल्ला, बीडीपीओ सुखजीत सिंह, चेयरमैन मार्केट कमेटी मनजीत, थाना प्रभारी कुलविंदर सिंह, ठाकुर भीम सिंह, दलबीर सिंह राणा, सुरेश कुमार, देसराज, दर्शन, राम प्यारी, दविंदर सिंह, लालचंद, राकेश, हरजिंदर सिंह, दरबार सिंह, वीरेंद्र सिंह आदि उपस्थित थे।
- ਡੇਅਰੀ ਵਿਕਾਸ ਵਿਭਾਗ ਵਲੋਂ 2 ਹਫਤੇ ਡੇਅਰੀ ਸਿਖਲਾਈ ਕੋਰਸ 10 ਮਾਰਚ ਤੋਂ
- ਵਿਧਾਇਕ ਜਿੰਪਾ ਨੇ ਸ਼੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਰਵਿਦਾਸ ਨਗਰ ਦੁੱਧ ਉਤਪਾਦਕ ਸਭਾ ਦੇ 61 ਮੈਂਬਰਾਂ ਨੂੰ ਵੰਡੇ 9.64 ਲੱਖ ਰੁਪਏ ਦੇ ਬੋਨਸ ਚੈੱਕ
- ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ’ਚ ਪ੍ਰਧਾਨ ਮੰਤਰੀ ਇੰਟਰਨਸ਼ਿਪ ਸਕੀਮ ਲਾਗੂ, ਦੇਸ਼ ਦੀਆਂ ਟਾਪ 500 ਕੰਪਨੀਆਂ ਵਿੱਚ ਆਫ਼ਰ
- #BALAM_BALWINDER : पंडित मोहन लाल एसडी काॅलेज फाॅर विमेन, गुरदासपुर ने 3- स्टार रेटिंग प्राप्त कर राज्यभर में प्राप्त किया दूसरा स्थान
- ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਮਧੂ ਮੱਖੀ ਪਾਲਣ ਦੇ ਧੰਦੇ ਨੂੰ ਹੁਲਾਰਾ ਦੇਣ ਲਈ ਵਚਨਬੱਧ: ਜਸਵੀਰ ਸਿੰਘ ਰਾਜਾ ਗਿੱਲ
- #DGP_PUNJAB : POLICE BUSTS DRUG SMUGGLING NETWORK OPERATED BY USA-BASED SMUGGLER, 23KG HEROIN RECOVERED

EDITOR
CANADIAN DOABA TIMES
Email: editor@doabatimes.com
Mob:. 98146-40032 whtsapp