खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग में किसी भी तरह का भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जायेगा-आशू
भ्रष्टाचार के दोषों में घिरे जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक बठिंडा निलंबित
कमजोर प्रदर्शन के चलते जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक मोगा निलंबित
बठिंडा , 3 अगस्त (CDT NEWS):
खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग को भ्रष्टाचार मुक्त करने और राज्य के लोगों को पारदर्शी और चुस्त दुरुस्त सरकारी सेवाएं मुहैया करवाने के संकल्प को फिर से दोहराते हुए विभाग के मंत्री श्री भारत भूषण आशू ने कहा कि विभाग में किसी भी किस्म का भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।
श्री भारत भूषण आशू ने आज यहाँ बताया कि जिला खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति नियंत्रक बठिंडा द्वारा भ्रष्टाचार करने का मामला उनके ध्यान में आया था, जिसकी उन्होंने अपने स्तर पर प्राथमिक जांच करवाई और जांच में अधिकारी पर लगे दोष सही पाए गए।
जिस पर कार्यवाही करते हुए उन्होंने जिला खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति नियंत्रक बठिंडा को तुरंत निलंबित कर दिया है और साथ ही इस मामले की पूरी गहराई से जांच करने और इस मामले में शामिल सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही के हुक्म दिए हैं।
उन्होंने बताया कि इसके अलावा जिला खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति नियंत्रक मोगा के कमजोर प्रदर्शन संबंधी भी शिकायतें मिलीं थीं जिस पर प्राथमिक जांच करवाई गई जिसमें दोष सही पाए गए और जिला खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति नियंत्रक मोगा को तुरंत निलंबित कर दिया गया है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य वासियों को भ्रष्टाचार मुक्त पारदर्शी और साफ-सुथरी व चुस्त-दुरुस्त सेवाएं प्रदान करने के लिए वचनबद्ध है।
News
- ਡੇਅਰੀ ਵਿਕਾਸ ਵਿਭਾਗ ਵਲੋਂ 2 ਹਫਤੇ ਡੇਅਰੀ ਸਿਖਲਾਈ ਕੋਰਸ 10 ਮਾਰਚ ਤੋਂ
- ਵਿਧਾਇਕ ਜਿੰਪਾ ਨੇ ਸ਼੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਰਵਿਦਾਸ ਨਗਰ ਦੁੱਧ ਉਤਪਾਦਕ ਸਭਾ ਦੇ 61 ਮੈਂਬਰਾਂ ਨੂੰ ਵੰਡੇ 9.64 ਲੱਖ ਰੁਪਏ ਦੇ ਬੋਨਸ ਚੈੱਕ
- ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ’ਚ ਪ੍ਰਧਾਨ ਮੰਤਰੀ ਇੰਟਰਨਸ਼ਿਪ ਸਕੀਮ ਲਾਗੂ, ਦੇਸ਼ ਦੀਆਂ ਟਾਪ 500 ਕੰਪਨੀਆਂ ਵਿੱਚ ਆਫ਼ਰ
- #BALAM_BALWINDER : पंडित मोहन लाल एसडी काॅलेज फाॅर विमेन, गुरदासपुर ने 3- स्टार रेटिंग प्राप्त कर राज्यभर में प्राप्त किया दूसरा स्थान
- ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਮਧੂ ਮੱਖੀ ਪਾਲਣ ਦੇ ਧੰਦੇ ਨੂੰ ਹੁਲਾਰਾ ਦੇਣ ਲਈ ਵਚਨਬੱਧ: ਜਸਵੀਰ ਸਿੰਘ ਰਾਜਾ ਗਿੱਲ
- #DGP_PUNJAB : POLICE BUSTS DRUG SMUGGLING NETWORK OPERATED BY USA-BASED SMUGGLER, 23KG HEROIN RECOVERED

EDITOR
CANADIAN DOABA TIMES
Email: editor@doabatimes.com
Mob:. 98146-40032 whtsapp