DOABA TIMES LATEST : हादसे में एएसआई  पुलिसकर्मी की मौत 

हादसे में एएसआई  पुलिसकर्मी की मौत 
Jalandhar – (Sandeep Singh Virdi/Gurpreet Singh) – जालन्धर में हुए एक सडक़ हादसे में एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर रात हुए एक हादसे में पंजाब पुलिस के एक एसआई की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक एएसआई लखबीर सिंह अपनी ड्यूटी के बाद घर लौट रहा था। उसकी कार को रास्ते में किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिस कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। विभाग ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
हादसे में मारे गए पुलिस कर्मचारी की पहचान गुरदासपुर के निवासी लखबीर सिंह के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार सिंह पंजाब पुलिस में कांसटेबल भर्ती होने के बाद जालन्धर के कई थानों में बतौर मुंशी भी सेवाएं करता रहा। रात करीब साढ़े 10.30 बजे सब इंस्पेक्टर लखबीर सिंह सिंह अपनी स्विफ्ट कार में पुलिस थाना करतारपुर से पीएपी जालन्धर स्थिति अपने निवास की तरफ जा रहा था। रास्ते में किसी अज्ञात वाहन ने कार को टक्कर मार दी।

Related posts

Leave a Reply